फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Market Committee Chairman Ramashankar and Radheshyam Vice Chairman took charge.

Mahendragarh-Narnaul News: मार्केट कमेटी चेयरमैन रमाशंकर व राधेश्याम वाइस चेयरमैन ने संभाला जिम्मा

Tue, 11 Nov 2025 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 11 Nov 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Market Committee Chairman Ramashankar and Radheshyam Vice Chairman took charge.
फोटो 5नांगल चौधरी मार्केट कमेटी के चेयरमैन व उपचेयरमैन के पदभार समारोह के दौरान मौजूद पूर्व
नांगल चौधरी। नांगल चौधरी की अनाज मंडी सियासी और सामाजिक हलचल का केंद्र बनी रही, जब मार्केट कमेटी के नवनियुक्त चेयरमैन रमाशंकर आंतरी वाले और वाइस चेयरमैन राधेश्याम सैनी ने पदभार संभाला।
विज्ञापन

इस मौके पर नवनियुक्त सदस्य भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री डॉ. अभय सिंह यादव उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पुराने व निष्ठावान कार्यकर्ताओं का मान-सम्मान करना जानती है। डाक्टर अभय सिंह ने कहा कि 2014 में भारतीय जनता पार्टी की सरकार आने के उपरांत नांगल चौधरी अनाज मंडी में विकास के कई काम हुए हैं और अब यह मंडी एक विकसित मंडी बन चुकी है।
विज्ञापन

चेयरमैन पद संभालते ही रमाशंकर आंतरी वाले ने कहा कि कमेटी का हर निर्णय किसानों, व्यापारियों और आम नागरिकों के हितों को प्राथमिकता देगा। वाइस चेयरमैन राधेश्याम सैनी ने भी सभी आगंतुकों का धन्यवाद किया। इस मौके पर गौड़ परिषद के अध्यक्ष राधेश्याम शर्मा, सुभाष शर्मा, नगर पालिका चेयरमैन प्रतिनिधि रमेश सैनी, उप चेयरमैन मुकेश शर्मा, पार्षद निहाल सिंह, पार्षद रमेश मीणा, शिव कुमार शर्मा, ताराचंद शर्मा, सैनी सभा के प्रधान बलबीर सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed