फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Market becomes brighter due to Christmas

Mahendragarh-Narnaul News: क्रिसमस को लेकर बाजार रौनक बढ़ी

Tue, 24 Dec 2024 12:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 24 Dec 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
Market becomes brighter due to Christmas
फोटो नंबर-05​क्रिसमस डे पर बाजार में सजी दुकान पर ड्रेस देखते लोग। संवाद
नारनौल। क्रिसमस को लेकर बाजार में रौनक बढ़ गई है। क्रिसमस की रौनक ज्यादातर स्कूलों में भी रहती है। इस दिन स्कूलों में ही कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। वहीं छोटे-छोटे बच्चे सांता क्लाॅज के रूप में सज कर चाॅकलेट व टॉफियां बांटते हैं।
विज्ञापन

शहर में कई जगह सांता क्लॉज की ड्रेस व अन्य समान की दुकानें सजी हुई हैं। इन सभी दुकानों पर सांता क्लॉज की ड्रेस भी खूब बिक रही है। नैनू भाई ड्रेस वाले ने बताया कि क्रिसमस डे को लेकर सांता क्लॉज में छोटे बच्चों की ड्रेस ज्यादा बिक रही है। उन्होंने बताया कि सांता क्लॉज की सबसे छोटी ड्रेस 100 रुपये से शुरू होकर एक हजार रुपये तक है। उन्होंने बताया कि बाजार में एक से बढ़कर एक क्रिसमस ट्री उपलब्ध है। इसमें ग्रीन क्रिसमस ट्री के अलावा सुनहरे व सफेद रंग के भी मौजूद है।
विज्ञापन

इन क्रिसमस ट्री को आकर्षक बनाने के लिए छोटी-छोटी घंटियां, बॉल्स, गिफ्ट से सजाया गया है। बाजार में क्रिसमस ट्री एक फिट से लेकर आठ से दस फीट तक के उपलब्ध हैं। इसके अलावा मार्केट में सांता क्लॉज के कई खिलौने बिक रहे हैं। जिनमें लाल और सफेद कपड़ों के अलावा दूसरे रंगों में भी सांता के खिलौने हैं। इनकी कीमत सौ रुपये से लेकर दो हजार रुपये तक है। उन्होंने बताया कि क्रिसमस ट्री पांच इंच से 10 फीट तक की ऊंचाई में उपलब्ध हैं। वहीं क्रिसमस के लिए बाजार में खास तरह की बेल भी आई हुई हैं, जिसे घर के ड्राइंग रूम में लगाने के लिए भी लोग पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed