{"_id":"613ba4c48ebc3ee530026816","slug":"mare-dies-due-to-electrocution-in-cable-driver-saves-life-by-jumping-narnol-news-rtk6235870173","type":"story","status":"publish","title_hn":"केबल में करंट आने से घोड़ी की मौत, गाड़ी चालक ने कूदकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केबल में करंट आने से घोड़ी की मौत, गाड़ी चालक ने कूदकर बचाई जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेंद्रगढ़। शहर की अनाज मंडी में हाई मास्क लाइट की केबल में फाल्ट होने से जमीन में करंट आ गया। इससे एक घोड़ी की मौत हो गई। घोड़ी मालिक ने कूदकर जान बचाई। गनीमत रही कि वहां से कोई व्यक्ति नहीं गुजरा अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
मार्केट कमेटी की ओर से शहर की अनाज मंडी में बड़ी हाई मास्क लाइट लगाई गई है। शुक्रवार को बारिश होने से वहां बने गड्ढों में पानी भर गया था। हाई मास्क की केबल इसी गड्ढे से गुजर रही थी जो क्षतिग्रस्त थी। गांव रिवासा निवासी श्यामलाल शाम करीब 5 बजे वहां से अपनी घोड़ागाड़ी को लेकर बाजार की ओर जा रहा था। जब घोड़ी गड्ढे में पहुंची तो वहां भरे पानी में करंट लगने से घोड़ी की उसी समय मौत हो गई। श्यामलाल ने गाड़ी से कूदकर जान बचाई। व्यापारियों ने घटना की सूचना बिजली विभाग एवं नपा के कर्मचारियों को दी। नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन विजेंद्र यादव ने प्रशासन और सरकार से पीड़ित को मुआवजा देने की मांग की।
पीड़ित रिवासा निवासी श्यामलाल ने बताया कि पिछले 35 वर्षों से वह घोड़ा गाड़ी से परिवार की आजीविका चला रहा था। हादसे के बाद घोड़ी की मौत हो चुकी है जिसके कारण अब उसके सामने रोजीरोटी का संकट खड़ा हो गया है। व्यापारियों ने भी सरकार एवं प्रशासन से पीड़ित को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।