फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Many councilors boycotted the budget meeting of the city council

Mahendragarh-Narnaul News: नगर परिषद की बजट बैठक का कई पार्षदों ने किया बहिष्कार

Thu, 27 Feb 2025 11:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 27 Feb 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Many councilors boycotted the budget meeting of the city council
फोटो नंबर- 28नारनौल ​स्थित नगर परिषद कार्यालय।
नारनौल। नगर परिषद की वित्तीय वर्ष 2025-26 की बजट बैठक वीरवार को नगर परिषद में आयोजित की गई। इस बजट बैठक को लेकर कई पार्षदों में रोष रहा। उन्होंने इस बैठक का बहिष्कार भी किया।
विज्ञापन

बजट बैठक से असंतुष्ट पार्षद नितिन चौधरी, नीलम भांखर व रविन्द्र भांखर आदि ने बताया कि बैठक को लेकर उन्हें जो पत्र दिया गया वह बहुत कम समय में दिया गया। इस बैठक का समय भी शाम तीन बजे रखा गया, जिससे किसी को पता न चले। पार्षदों का कहना था कि जब एफसीसी कमेटी की बैठक में 21 फरवरी को बजट पारित किया जा चुका है तो अब पार्षदों को क्यों बुलाया जा रहा है। पार्षदों ने कहा कि हमें जो पत्र दिया गया उसके साथ बजट की कॉपी भी नहीं दी गई और ये ही नहीं पता कि बजट में क्या-क्या पारित किया जा चुका है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नियमानुसार बैठक का जो पत्र आया है उसके साथ बजट की कापी भी संलग्न करनी चाहिए थी। पार्षदों का कहना था कि अब तक जो दो बैठक हो चुकी है हमें उसकी प्रोसिडिंग की कॉपी दी जाए। पार्षदों का कहना था कि प्रोसिडिंग की कॉपी पर अभी तक अधिकारियों ने हस्ताक्षर नहीं किए किए हैं। पार्षदों का कहना था कि हाउस की बैठक में कई पार्षदों द्वारा जनहित के कार्य हर बैठक में रखे गए हैं। वे इस बजट में शामिल है या नहीं ये सब उनकी जानकारी में होना चाहिए। पार्षदों ने बताया कि बैठक में बजट पर केवल नौ ही पार्षदों के हस्ताक्षर हुए हैं। शेष पार्षदों से हस्ताक्षर करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं। पार्षदों का कहना था कि पिछली बैठकों का भी ब्यौरा अभी तक नहीं दिया गया है। हाउस की बैठक बुलाकर वह भी दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन:
बजट की बैठक नगर परिषद में बुलाई गई थी, जिसका पत्र पार्षदों को दिया गया था। बजट की कापी बैठक के दौरान दी जाती। इस पर सभी विषयों पर बात भी की जाती। पार्षदों की नाराजगी संबंधित बात उनकी जानकारी में नहीं है।
दीपक गाेयल, ईओ नगर परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed