Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Manoj Khatana, a son of Dhanauta, has become the assistant coach of Punjab Sherniz.

Mahendragarh-Narnaul News: धानौता के लाल मनोज खटाणा बने पंजाब शेरनिज के सहायक कोच

Thu, 05 Nov 2026 12:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Manoj Khatana, a son of Dhanauta, has become the assistant coach of Punjab Sherniz.
फोटो नंबर- 15मनोज खटाणा, पूर्व वॉलीबॉल खिलाड़ी व कोच
नारनौल। गांव धानौता के पूर्व वॉलीबॉल खिलाड़ी मनोज खटाणा ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर नई उपलब्धि हासिल की है। उन्हें प्रो महिला वॉलीबॉल लीग में पंजाब शेरनिज टीम का सहायक कोच नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

उनके चयन से गांव और उनसे प्रशिक्षण लेने वाले खिलाड़ियों में खुशी का माहौल है। इन दिनों मनोज कुरुक्षेत्र में चल रहे प्रशिक्षण शिविर में खिलाड़ियों को अभ्यास करवा रहे हैं। लीग में कुल छह टीमें हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन

मनोज ने वर्ष 2006 में हरियाणा की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर खेलना शुरू किया था। इसके बाद वर्ष 2007 से 2011 तक राजस्थान टीम का प्रतिनिधित्व किया। वर्ष 2009 में उन्हें सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार भी मिला। सेना से सेवानिवृत्त उनके पिता बख्तावर सिंह ने बताया कि मनोज बचपन से ही खेलों में रुचि रखता था। उसकी इस उपलब्धि से परिवार को गर्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनोज खटाणा ने बताया कि उन्होंने दोस्तों के साथ वॉलीबॉल खेलना शुरू किया था। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करना उनका सपना था, लेकिन वे राष्ट्रीय स्तर तक ही पहुंच सके। उन्होंने कहा कि अब प्रो लीग में खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देते हुए ऐसा लगता है, जैसे वे खुद दोबारा मैदान में खेल रहे हों।

मनोज खटाणा ने बताया कि खिलाड़ियों को आगे बढ़ते देखना और उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार करना उनके लिए गर्व की बात है। वे अपने अनुभव से खिलाड़ियों को नई तकनीक और खेल की बारीकियां सिखाने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed