फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Manju is raising environmental awareness in the village through her garden.

Mahendragarh-Narnaul News: बगिया से गांव में पर्यावरण की अलख जगा रहीं मंजू

Sun, 12 Apr 2026 11:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Manju is raising environmental awareness in the village through her garden.
फोटो संख्या:69- पौधो की देखभाल करती गांव कोटिया निवासी  मंजू देवी---संवाद
कनीना। करीब दस वर्ष पहले घर में पौधरोपण की शुरुआत करने वाली गांव कोटिया निवासी मंजू देवी आज न केवल अपने घर को हरियाली से सजा रही हैं बल्कि गांव के लोगों को भी पौधे लगाने के लिए प्रेरित कर रही हैं। साथ ही, अपनी बगीया से सार्वजनिक स्थानों पर भी पौधे लगाती हैं।
विज्ञापन

मंजू देवी ने बताया कि शादी के बाद उन्हें पौधे लगाने की प्रेरणा अपनी सास से मिली जो घर में तुलसी के पौधे लगाती थीं। इससे उन्होंने अपने घर में बगिया बनाई और इसमें स्वीट विलियम, पिटुनिया, फ्लॉक्स, केंडुला, वरणीना, जगरेटा, कैंडीटफ्ट, गेंदा और गुड़हल जैसे कई प्रकार के फूलों के पौधे लगाए।
विज्ञापन

इन पौधों की वजह से उनका आंगन न केवल सुंदर दिखता है बल्कि वातावरण भी स्वच्छ और सुगंधित बना रहता है। धीरे-धीरे उन्हें पौधरोपण की आदत और जुनून लग गया। अब वह अपने घर तक सीमित नहीं हैं बल्कि आसपास के घरों और सार्वजनिक स्थानों पर भी पौधे लगा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंजू देवी का कहना है कि पौधे लगाने से मन को शांति मिलती है और पर्यावरण भी शुद्ध रहता है। उनका मानना है कि घर के आसपास थोड़ी-सी हरियाली विकसित करने से दोहरा लाभ मिलता है। उनका कहना है कि घर के आसपास थोड़ी-सी हरियाली विकसित करने से एक पंथ दो काज होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed