{"_id":"69ecff9f2f842182b708184b","slug":"man-swallows-poison-following-rift-with-wife-dies-narnol-news-c-203-1-mgh1006-125936-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: पत्नी से मनमुटाव के चलते युवक ने निगला जहर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: पत्नी से मनमुटाव के चलते युवक ने निगला जहर, मौत
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शहर के मोहल्ला कानोडिया निवासी अभिषेक सोनी (30) ने पत्नी से मनमुटाव चलने शुक्रवार रात को जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। अभिषेक के ताऊ रत्नलाल के बयान पर शहर थाना पुलिस ने इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है।
पुलिस को दी शिकायत में मृतक के ताऊ रत्नलाल ने बताया कि अभिषेक की शादी कुछ माह पहले ही बहरोड़ निवासी एक युवती से हुई थी। दोनों में काफी दिनों से मन-मुटाव चल रहा था और इसके चलते पत्नी अपने मायके में रहती थी।
इससे अभिषेक मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। शुक्रवार रात को अभिषेक सोनी ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर निगल लिया। कुछ देर बार जब अभिषेक की हालत गंभीर हुई तो परिजनों को उनके जहर खाने का अंदेशा हुआ और उन्होंने अभिषेक को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
यहां पर हालात गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उनको गुरुग्राम स्थित एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया। यहां पर चिकित्सकों ने जांच के बाद अभिषेक को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शनिवार को शहर थाना पुलिस ने शव नागरिक अस्पताल में मंगवाया।
यहां पर परिजनों के बयान दर्ज किए। अभिषेक की शहर के मसानी चौक पर ज्वैलरी की दुकान थी। शहर थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि दोनों परिवारों के बयान दर्ज कर इत्तफाकिया मौत की गई और किसी पक्ष ने एक-दूसरे पर आरोप नहीं लगाया है।