{"_id":"692aac47f6dadcf7900702e5","slug":"man-killed-in-collision-with-scorpio-in-mahendragarh-elderly-man-was-returning-home-from-his-plot-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"महेंद्रगढ़ में कार की टक्कर से व्यक्ति की मौत: प्लॉट से घर जा रहा था बुजुर्ग, गांव के युवकों के साथ था झगड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेंद्रगढ़ में कार की टक्कर से व्यक्ति की मौत: प्लॉट से घर जा रहा था बुजुर्ग, गांव के युवकों के साथ था झगड़ा
Sat, 29 Nov 2025 01:48 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 29 Nov 2025 01:48 PM IST
सार
छाती में चोट लगने के कारण सूबे सिंह नीचे गिर गए। इसके बाद वे घायल अवस्था में सूबे को कनीना उप नागरिक अस्पताल में लेकर आए और यहां पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। अब परिजनों ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
मृतक
- फोटो : संवाद
विस्तार
कनीना क्षेत्र के गांव नौताना में दो परिवारों के बीच चल रही रंजिश के चलते स्कॉर्पियो से टक्कर मारने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि तीन युवक घायल हो गए। उपचार के दौरान बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। मृतक के परिजनों का आरोप है कि बेटे से रंजिश निकालने के लिए उसके बुजुर्ग पिता को टक्कर मार दी। हादसे में नौताना निवासी 62 वर्षीय सूबे सिंह की मौत हो गई जबकि तीन युवक घायल हो गए। मृतक के भाई श्योचंद ने पुलिस को शिकायत देकर एक नामजद व चार अन्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
पुलिस को दिए बयान में श्योचंद ने बताया कि कुछ दिन पहले सूबे सिंह के बेटे हैप्पी का गांव के ही युवकों के साथ झगड़ा हो गया था। शुक्रवार को वह दोनों पक्षों का समझौता कराने के लिए युवकों से मिलने गए थे। इस दौरान सुलह नहीं हो पाई और युवकों ने हैप्पी और उसके दो चचेरे भाईयों के साथ मारपीट की। बाद में जब वे प्लॉट से घर जाने लगे तो श्योचंद और अन्य लोग सड़क से नीचे उतर गए जबकि सूबे सिंह रोड से नीचे उतरने लगा तो सामने से एक स्कॉर्पियो आई और सूबे को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
छाती में चोट लगने के कारण सूबे सिंह नीचे गिर गए। इसके बाद वे घायल अवस्था में सूबे को कनीना उप नागरिक अस्पताल में लेकर आए और यहां पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। अब परिजनों ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। हालांकि इस मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है, जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उन्हीं के आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन