फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Man arrested for cheating by creating fake company on social media

Mahendragarh-Narnaul News: सोशल मीडिया पर फर्जी कंपनी बनाकर ठगने का आरोपी गिरफ्तार

Wed, 25 Mar 2026 12:17 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Man arrested for cheating by creating fake company on social media
फोटो 12पुलिस गिरफ्त में साइबर ठगी करने वाला आरोपी। स्रोत प्रवक्ता
नारनौल। जिले की साइबर क्राइम पुलिस ने सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन देकर लोगों से लाखों रुपये ठगने के आरोपी जहांगीरपुरी दिल्ली निवासी राहुल को गिरफ्तार किया है। आरोपी हर्षित इंडस्ट्रीज के नाम से एक फर्जी कंपनी बनाकर ऑनलाइन ट्रेडिंग के बहाने भोले-भाले व्यापारियों को अपना शिकार बनाता था। आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन


नारनौल के राम नगर कॉलोनी निवासी और नटराज ट्रेडर्स के मालिक अनिल कुमार ने पुलिस में शिकायत दी। शिकायत में बताया कि उसने फेसबुक पर हर्षित इंडस्ट्रीज की ओर से फर्नीचर पैकिंग पन्नी बेचने का एक विज्ञापन देखा था। संपर्क करने पर आरोपी ने व्हाट्सएप पर पैकिंग मटेरियल की फोटो और दाम भेजे और 42,400 रुपये की मांग की।
विज्ञापन

झांसे में आकर शिकायतकर्ता ने आरोपी द्वारा बताए गए बैंक के खाते में नेट बैंकिंग के जरिए पैसे ट्रांसफर कर दिए। पेमेंट मिलने के बाद आरोपी ने न तो माल भेजा और न ही पैसे लौटाए, बल्कि बार-बार बहाने बनाकर गुमराह करता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी राहुल ही इस फर्जी कंपनी का प्रोपराइटर है। आरोपी के खिलाफ पहले से ही साइबर क्राइम के दो मामले दर्ज हैं। राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर भी आरोपी के बैंक खातों के खिलाफ देशभर से कई शिकायतें दर्ज पाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed