{"_id":"68af4dfddc4b4f491f01b1a3","slug":"malda-team-defeated-bawana-by-9-wickets-narnol-news-c-203-1-sroh1011-119605-2025-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: मालड़ा की टीम ने बवाना को 9 विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: मालड़ा की टीम ने बवाना को 9 विकेट से हराया
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। गांव मालड़ा में बाबा खेमचंद दास जोहड़िया मेले पर चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता तीन दिनों के बाद छठे दिन फिर सुचारू रूप से शुरू हुई। 24, 25 और 26 अगस्त को बरसात से हुए व्यवधान के चलते प्रतियोगिता में कोई मैच नही खेले गए। बुधवार सुबह मैदान में भरे पानी को सुखाकर खेल सुबह 11 बजे आरंभ करवाएं।
कमेटी सदस्यों सोनू उर्फ ओनी और सुजान मालड़ा ने बताया कि पहला मैच बसई और बाबा भैया क्लब झूक के मध्य खेला गया। निर्धारित सात ओवरों के इस मैच में बसई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 39 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी झूक की टीम ने 8 गेंद शेष रहते 2 विकेट पर 43 रन बनाकर यह मैच 8 विकेट से जीता। झूक के बल्लेबाज अमित भंडारी ने 13 गेंदों में नाबाद 35 रन बनाए। इस छोटी सी पारी में भंडारी ने 5 गगनचुंबी छक्के लगाए।
विज्ञापन
दूसरा मैच बवाना और मालड़ा की टीमों के बीच खेला गया। 6-6 ओवरों के इस मैच में बवाना की टीम ने निर्धारित ओवरों में 5 विकेट पर 55 रन बनाए। टीम के बल्लेबाज प्रवेश का शून्य के स्कोर पर कैच छूटने के बाद उन्होंने अपनी टीम के लिए 35 व्यक्तिगत रन बनाए।
मालड़ा टीम के गेंदबाज अनिल ने 4 विकेट झटके। मालड़ा टीम की शुरुआत अच्छी रही और पहले ओवर के बाद जब टीम का स्कोर 16 रन था। तब ओवर की अंतिम गेंद पर रवि रन आउट होकर पवेलियन लौट गए। उन्होंने एक छक्के और एक चौके की मदद से 11 रन बनाए थे।
तीसरे नंबर के बल्लेबाज अनिल मैदान पर आए और रविंद्र के साथ मिलकर शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को तीन गेंद शेष रहते 9 विकेट से जीताया। बल्लेबाज रविंद्र ने नाबाद 22 रन और अनिल ने नाबाद 28 रनों की आतिशी पारी में 4 छक्के लगाए।
तीसरा मैच जुई और मोहनपुर की टीमों के बीच खेला गया। निर्धारित 6 ओवरों के इस मैच में जुई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 75 रन बनाए। टीम के बल्लेबाज कुलदीप ने 14 गेंदों में 34 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 4 छक्के लगाए।
जुई टीम की कसी हुई गेंदबाजी के सामने मोहनपुर की टीम निर्धारित ओवरों में 4 विकेट पर केवल 46 रन ही बना सकी। जुई ने यह मैच 29 रनों से जीता। एक अन्य मैच में श्यामपुरा की टीम ने तलवाना की टीम को 29 रनों से हराकर दूसरे राउंड में प्रवेश किया।
श्यामपुरा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 6 ओवरों में 5 विकेट पर 70 रन बनाए। टीम के बल्लेबाज रोहित ने एक ओवर में लगातार 4 छक्के लगाए। कमेटी ने उन्हें 500 रुपये नकद और ट्राफी देकर सम्मानित किया।