{"_id":"587a6e354f1c1b6b3eba7dec","slug":"makrsakarnti-festival-bhadndar-cloth-turnament","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में धूमधाम से मनाया गया मकर संक्रांति का पर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में धूमधाम से मनाया गया मकर संक्रांति का पर्व
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jan 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
मकरसक्रांति पर किया दान-पुण्य
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में मकर संक्रांति का पर्व शनिवार को श्रद्धा उल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर कई जगह धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। वहीं लोगों ने दान पुण्य कर वस्त्र, फल, अनाज व खाने पीने की चीजों का वितरण भी किया। मकर संक्रांति के चलते शनिवार को चहुंओर उल्लास का माहौल देखा गया।
गोपाल गोशाला के तत्वावधान में मकर संक्रांति पर हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। इस मौके पर गोरी शंकर शर्मा ने मुख्य यजमान रेणु गर्ग व विष्णु गर्ग परिवार के अलावा गोशाला के ऐडहाक कमेटी सदस्य बद्री प्रसाद, सुरेश यादव, रामचंद्र, सुरेश, हेमंत अग्रवाल सभा के पूर्व प्रधान लाला सत्यनारायण गुप्ता, रवींद्र गर्ग, पूर्ण, बीर सिंह, तुलसीराम, गोशाला मैनेजर गिरधर शर्मा, रोशन यादव व जितेंद्र, जगदीश से पूजा अर्चना करवाकर हवन में आहुति डलवाई। इसके बाद गायों के लिए सवामणी का आयोजन किया गया।
महावीर कॉम्प्लेक्स में वितरित किया प्रसाद
महावीर कॉम्पलेक्स में शनिवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें अग्रवाल सभा के पूर्व प्रधान रतनलाल उर्फ चिमन लाल अग्रवाल ने सुबह 10 बजे से दोपहर तक लोगों को देशी घी का हलवा व कचोरी का प्रसाद वितरित किया। इसके अलावा महावीर चौक, बस स्टैण्ड, लोहा मंडी, किलारोड, आजाद चौक, मानक चौक, मनिहारों की गली, दिल्ली दरवाजा, पुल बाजार, प्राचीन हनुमान मंदिर, पुरानी कचेहरी शिव मंदिर आदि में भी भंडारे लगाए गए।
विज्ञापन
जरूरतमंदो को वितरित किए गर्म कपड़े
श्री श्याम कीर्तन मंडल के तत्वावधान में मकर संक्रांति के अवसर पर संस्था के सदस्यों ने झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले जरूरतमंद बच्चों को कंबल, स्वेटर व जैकेट वितरित किए। इस मौके पर उमाकांत शास्त्री, शशिकांत, मदनलाल सोनी, सूबे सिंह, डा. सुरेंद्र, अशोक कटारियां, संतोष देवी आदि रहे।
पुल बाजार में लगा भंडारा
मकर संक्रांति पर पुल बाजार के दुकानदारों के सहयोग से भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें काफी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे में ईश्वर सिंह यादव पूर्व चेयरमैन कोआपरेटिव बैंक नसीबपुर, निशांत यादव, अशोक यादव, दीपक यादव, विजय सिंघल, नरेश सोनी, मदन सैनी, अश्वनी शर्मा, दिनेश अग्रवाल व प्रवीण सोनी ने लोगों को प्रसाद वितरित किया।