{"_id":"688c87cfdb62465e9200ac18","slug":"major-action-by-mahendragarh-police-14-bangladeshi-citizens-living-illegally-deported-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: महेंद्रगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध रूप से रह रहे 14 बांग्लादेशी नागरिकों को किया डिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: महेंद्रगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध रूप से रह रहे 14 बांग्लादेशी नागरिकों को किया डिपोर्ट
Fri, 01 Aug 2025 02:54 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 01 Aug 2025 02:54 PM IST
सार
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले में संदिग्धों की पहचान करने के लिए डॉग स्क्वायड और कमांडो की टीम के साथ समय-समय पर विशेष जांच अभियान चलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद
विस्तार
महेंद्रगढ़ पुलिस ने अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ अपनी मुहिम को जारी रखते हुए 14 बांग्लादेशी नागरिकों को बांग्लादेश डिपोर्ट कर दिया है। ये सभी नागरिक पिछले कुछ महीनों से अवैध तरीके से जिले में रह रहे थे।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ ने बताया कि महेंद्रगढ़ पुलिस अवैध रूप से डेरा जमाने वाले बांग्लादेशियों और रोहिंग्याओं के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में गुप्त सूचना के आधार पर अप्रैल महीने में पुलिस ने आकोदा क्षेत्र में स्थित पूजा ब्रिक्स कंपनी भट्टा से इन 14 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा था।
विज्ञापन
गिरफ्तारी के बाद, इन व्यक्तियों से भारत में रहने के लिए वैध दस्तावेज जैसे कि पासपोर्ट, वीजा या कोई भी पहचान पत्र मांगा गया, लेकिन वे कोई भी दस्तावेज पेश नहीं कर पाए। इसके बाद सभी 14 व्यक्तियों को कानूनी प्रक्रिया के तहत एफआरआरओ के माध्यम से बांग्लादेश वापस भेज दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले में संदिग्धों की पहचान करने के लिए डॉग स्क्वायड और कमांडो की टीम के साथ समय-समय पर विशेष जांच अभियान चलाए जा रहे हैं। महेंद्रगढ़ पुलिस जिले में अवैध रूप से रह रहे सभी विदेशी नागरिकों के खिलाफ अपनी कार्रवाई जारी रखेगी और भविष्य में भी ऐसे लोगों को डिपोर्ट किया जाएगा।