फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   mahendragharah, district, nagar, parisad, meating, road,

महेंद्रगढ़ नगरी के सुधरेंगे हालात

Wed, 25 Jan 2017 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 25 Jan 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
नगर के लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। महेंद्रगढ़ नगरी के हालात 5 करोड़ रुपये से सुधरेंगे। इसका बजट महेंद्रगढ़ नगर पालिका में कुछ दिन पहले आ चुका है। इस राशि से शहर की सड़कों की रिपेयरिंग, गंदे नाले, सड़क निर्माण, लाइटें, पार्क आदि पर खर्च किए जाएंगे। बुधवार को नगरपालिका की चेयरपर्सन रीना बंटी ने ठेकेदार की बैठक ली और उनसे विकास कार्य संबंधित बातचीत की । चेयरपर्सन रीना बंटी एवं सचिव नवल किशोर शर्मा ने बैठक में ठेकेदारों को स्पष्ट कह दिया कि विकास कार्यों में गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जाएगा। इसके अलावा जिस काम का जो समय निर्धारित किया जाएगा उसे समय पर पूरा करना होगा। इस मौके पर अनेकों ठेकेदार एवं वार्ड पार्षद उपस्थित थे।
विज्ञापन


नगर के मुख्य चौकों की बढ़ेगी सुंदरता
नगर के मुख्य चौकों पर लगभग 45 लाख रुपये खर्च कर मोडिफिकेशन किया जाएगा। नगरपालिका सतनाली चौक, राव तुलाराम, माजरा चुंगी पर 32.20 लाख रुपये तथा मसानी चौक पर 13.15 लाख रुपये खर्च कर चौको की सुंदरता बढ़ाएगी। इस राशि से चौकों पर स्लीप रोड बनाए जाएंगे तथा साइडों में क्रास स्टोन लगाए जाएंगे। इसके अलावा हाई मास्क लाइटें भी लगाई जाएंगी। शहर में पीर बाबा, सतनाली चौक, माजरा चुंगी, वाल्मीकि मंदिर तथा एक अन्य स्थान पर लगभग 21 लाख रुपये से हाई मास्क लाइटें लगाई जाएंगी।
विज्ञापन

विभिन्न चौकों पर लगेंगी ट्रैफिक लाइटें
नगर के विभिन्न चौकों पर होने वाले हादसे अब नहीं होंगे। पालिका प्रशासन नगर के बाहरी चौकों पर ट्रैफिक लाइटें लगाने जा रहा है। नगर के सतनाली चौक,  माजरा चुंगी, राव तुलराम चौक पर लगभग 27 लाख रुपये से ट्रेफिक लाइटें लगाई जाएंगी। लाइटें लगने के बाद सड़क हादसों में कमी आए तथा वाहन चालकों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़कें होंगी रिपेयर
नगर के रोड अब जल्द ही चकाचक नजर आएंगी। शहर के बाजार में  सड़क पर कहीं भी आपको गड्ढा दिखाई नहीं देगा। इसके अलावा नगर के वार्डों में भी सड़कों के रिपयेर की जाएगी। पालिका ने इसके लिए 50 लाख रुपये की राशि मंजूरी की है। इसके अलावा मसानी चौक से माजरा चुुंगी तक 117 लाख रुपये से रोड को बनाया जाएगा जिसकी चौड़ाई भी बढ़ाई जाएगी। नगर के ब्रहमदेव चौक से लेकर एसडीएम निवास तक 86.71 लाख रुपये से नई सड़क बनाई जाएगी तथा उसको जोड़ा भी किया जाएगा।
शंकर मार्केट को मिलेगी जाम से मुक्ति
नगरपालिका ने शंकर मार्केट में लगने वाले बार-बार जाम का ऑप्शन ढूंढ लिया है। पालिका अपने कार्यालय से ब्रहमचारी रोड तक नया मार्ग बनाएगी। यह मार्ग सब्जी मंडी के पीछे से बनाया जाएगा। इससे सब्जी मंडी का पूरा ट्रैफिक इस मार्ग पर आ जाएगा। इसके अलावा सतनाली चौक जाने वाले भी इस रोड से होकर गुजर जाएंगे। यह रोड 37 लाख रुपये से बनाया जाएगा। इस रोड के बनने पर दिन में लगने वाले बार-बार जाम से मुक्ति मिल जाएगी।
एक करोड़ राशि से बनेंगे शहर के नाले
शहर के नाले एक करोड़ रुपये से अधिक राशि से बनाए जाएंगे। इन नालों का निकास भी नगर के बाहर खुले स्थानों पर किया जाएगा। सैनीसभा से छोटू वाला जोहड़ तक एक साइड का नाला 28.80 लाख रुपये से बनाया जाएगा। इसके अलावा भाई राम सिंह की कोठी से आखिरी प्वाइंट तक 21.66 रुपये से,  सैनी सभा से आखिरी प्वावइंट तक वाया धोलपोश 24.40 लाख रुपये तथा मसानी चौक से आखिरी प्वाइंट तक 27.82 लाख रुपये से नाले बनाए जाएंगे। इसके अलावा 14.06 लाख रुपये से मॉडल स्कूल से पुराने नारनौल रोड तक ड्रेन बनाया जाएगा।

 
आज कार्यालय में ठेकेदारों की बैठक ली थी। बैठक में ठेकेदारों से विकास कार्यों में गुणवत्ता को लेकर बातचीत की गई थी। विभिन्न विकास कार्यों के लिए जल्द ही टेंडर जारी कर काम शुरू करवा दिया जाएगा। शहर के सौंदर्यीकरण में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। -रीना बंटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed