फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Mahendragarh's night temperature reached 5.8 degrees and Narnaul's 7.6 degrees.

Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ का रात्रि तापमान 5.8 व नारनौल का 7.6 डिग्री पर पहुंचा

Mon, 18 Dec 2023 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 18 Dec 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Mahendragarh's night temperature reached 5.8 degrees and Narnaul's 7.6 degrees.
नारनौल। क्षेत्र में मौसम लगातार साफ और शुष्क बना हुआ है। वहीं बार-बार कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में बदलाव और तापमान में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। हालांकि रात्रि के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। रविवार को नारनौल का न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। जिसमें शनिवार के मुकाबले 0.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। जबकि महेंद्रगढ़ का न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि दिन के समय के चमकदार धूप खिली रहने से अधिकतम तापमान 22 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि दिसंबर महीने का पहला पखवाड़े की समाप्ति हो चुकी है। एक के बाद एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से इलाके से कड़ाके की ठंड नदारद है, क्योंकि बार-बार हवाओं की दिशा में बदलाव होने से तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। साथ ही सुबह से शाम तक सूरज की चमकदार धूप खिली रहने से दिन के तापमान में अधिक गिरावट देखने को नहीं मिल रही है। रविवार को जिला में नारनौल के दिन का तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस और महेंद्रगढ़ का 24.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। केवल रात्रि तापमान में गिरावट दर्ज हो रही है। वर्तमान परिदृश्य में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय हो गया है। जिससे उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर बर्फबारी होगी। वहीं मैदानी राज्यों में हल्की बादलवाही ही देखने को मिलेगी। जैसे ही मौसम प्रणाली आगे निकल जाएगी एक बार फिर से उत्तरी बर्फीली हवाओं से दिन और रात के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। साथ ही सुबह के के दौरान हल्का कोहरा देखने को मिलेगा। इसके अलावा 23 दिसंबर को एक अन्य कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से फिर से मौसम में बदलाव और तापमान में उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा। इस प्रकार दिसंबर महीने में दिन में कड़ाके की ठंड नदारद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed