फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Mahendragarh sub-inspector Bir Singh received Police Medal of Honor

महेंद्रगढ़ की माटी के लाल उप निरीक्षक बीर सिंह को मिला पुलिस पदक सम्मान

Tue, 26 Apr 2022 11:03 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Mahendragarh sub-inspector Bir Singh received Police Medal of Honor
महेंद्रगढ़ की माटी के लाल करनाल में पुलिस उप निरीक्षक बीरसिंह को इंद्रधनुष ऑडिटोरियम सेक्टर पांच पंचकूला में राष्ट्रपति द्वारा प्रदत्त पुलिस पदक से सम्मानित किया गया। इस पदक की घोषणा गणतंत्र दिवस पर वर्ष 2020 में गृह मंत्रालय केंद्र सरकार द्वारा की गई थी। सराहनीय एवं उत्कृष्ट पुलिस सेवाओं के लिए महामहिम राष्ट्रपति द्वारा प्रदत्त यह पुलिस पदक महामहिम राज्यपाल हरियाणा बंडारु दत्तात्रेय द्वारा प्रदान किया गया है। महेंद्रगढ़ मोहल्ला खटिकान के लाल को पुलिस पदक से अलंकृत होने क्षेत्रवासियों के लिए गर्व की बात है। बता दें कि बीरसिंह पुलिस विभाग में वर्ष 1994 में सहायक उप निरीक्षक के पद पर भर्ती हुए। अपनी उत्कृष्ट व सराहनीय सेवाओं के कारण वर्ष 2002 में उप निरीक्षक, 2007 में निरीक्षक व 2012 में उप पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थ हुए। पुलिस सेवा में विभिन्न चुनौतियों के दौरान उन्होंने अपना कार्य बहुत ही ईमानदारी व निष्ठा से किया।
विज्ञापन

25 वर्षों का रहा है सराहनीय सेवाकाल
25 वर्षों के सेवाकाल में इनका कार्य और जनता के साथ व्यवहार बहुत ही निष्पक्ष, पारदर्शी और सराहनीय रहा है। पुलिस की विभिन्न इकाइयों में तैनाती के दौरान उनकी कार्यशैली को काफी सराहा गया। इन्होंने हत्या, अपहरण, जबरन वसूली, लूट और फिरौती जैसे कई जघन्य अपराधों की जांच करते हुए अपने सेवाकाल के दौरान कई गैंगस्टरों एवं मोस्ट वांटेड अपराधियों को गिरफ्तार किया। स्वतंत्रता दिवस 2019 के अवसर पर सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया गया। अनेक सामाजिक संगठनों एवं क्षेत्रवासियों ने बीरसिंह को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed