फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Mahendragarh SP Pooja Vashishtha takes charge, 2018 batch IPS officer

Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ एसपी पूजा वशिष्ठ ने संभाला कार्यभार, 2018 बैच की हैं आईपीएस अधिकारी

Mon, 04 Nov 2024 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
Mahendragarh SP Pooja Vashishtha takes charge, 2018 batch IPS officer
फोटो नंबर-09नारनौल में कार्यभार संभालने के लिए पहुंची एसपी पूजा व​शिष्ठ का स्वागत करते डी
नारनौल। चरखी दादरी से स्थानांतरित होकर आई एसपी पूजा वशिष्ठ ने सोमवार को महेंद्रगढ़ में पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यभार संभाल लिया। सोमवार को दोपहर लघु सचिवालय नारनौल पहुंचने पर डीएसपी हरदीप सिंह, डीएसपी दिनेश कुमार सहित थाना प्रभारियों और शाखा इंचार्जों ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। एसपी पूजा वशिष्ठ ने कार्यभार संभालते ही डीएसपी व थाना प्रभारियों, चौकी इंचार्जों के साथ विचार-विमर्श किया। इस दौरान उन्होंने थाना-चौकी इंचार्जों से उनके क्षेत्र की जानकारी ली। जिले की सुरक्षा संबंधी अनेक हिदायत देते हुए सुरक्षा के विशेष प्रबंध करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले की सुरक्षा संबंधी जानकारी लेकर क्राइम कंट्रोल करने के लिए कड़े दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन


महेंद्रगढ़ पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ ने कहा कि जिले को अपराध मुक्त करने के लिए भरसक प्रयास किया जाएगा। आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सभी पर्यवेक्षण अधिकारियों से जिले में कानून व्यवस्था व अमन शांति बनी रहे। इसी नीति के तहत मेहनत करते हुए कार्य किए जाएंगे।
विज्ञापन




2018 बैच की आईपीएस है पूजा वशिष्ठ
महेंद्रगढ़ जिला पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ वर्ष 2018 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं। आईपीएस पूजा वशिष्ठ ने बायोटेक संकाय में बीटेक की हुई है। वे पानीपत जिले के समालखा और हिसार में बतौर एएसपी व सेंट्रल फरीदाबाद में बतौर डीसीपी सेवाएं दे चुकी हैं। महेंद्रगढ़ आने से पहले वे चरखी दादरी में एसपी के पद पर तैनात थीं। आईपीएस पूजा वशिष्ठ का बुधवार को महेंद्रगढ़ एसपी के रूप में स्थानांतरण हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed