फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Mahendragarh seat became a thorn in the neck of BJP, fear of rebellion is haunting the party

Mahendragarh-Narnaul News: भाजपा के गले की फांस बनी महेंद्रगढ़ सीट, पार्टी को सता रहा बगावत का भय

Wed, 11 Sep 2024 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 11 Sep 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
Mahendragarh seat became a thorn in the neck of BJP, fear of rebellion is haunting the party
महेंद्रगढ़। भाजपा की ओर से मंगलवार शाम को विधान सभा क्षेत्र के उम्मीदवारों की जारी की गई सूची में भी महेंद्रगढ़ से उम्मीदवार को लेकर संशय बरकरार है। प्रदेश में 88 सीटों पर सूची जारी करने वाली भाजपा के लिए महेंद्रगढ़ विधान सभा सीट से उम्मीदवार घोषित करने के लिए काफी माथापच्ची करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

भाजपा की ओर से प्रदेश की 90 विधान सभा सीटों में से 67 पर उम्मीदवारों की पहली सूची गत चार सितंबर को जारी की गई थी, लेकिन इस सूची में भी महेंद्रगढ़ सीट पर उम्मीदवार तय नहीं हो पाया था। अब बुधवार को जारी 21 विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवारों में भी महेंद्रगढ़ का नाम शामिल नहीं है।
विज्ञापन

हालांकि उम्मीदवारी की दौड़ में इस समय पांच नाम चर्चा में चल रहे हैं। वहीं भाजपा के कद्दावर कहे जाने वाले रामबिलास शर्मा गत छह सितंबर को हुई कार्यकर्ताओं की बैठक में पार्टी को अपना कद दिखा चुके हैं। वहीं दूसरी ओर चर्चाओं का बाजार गर्म है कि भाजपा को महेंद्रगढ़ विधानसभा सीट से उम्मीदवार घोषित करने में बगावत का भय भी सता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह जता रहे हैं दावेदारी
भाजपा की ओर से कोई सूची जारी नहीं होने के बावजूद भी पूर्व अध्यापक कैलाशचंद पार्टी के नाम से नामांकन पत्र दाखिल कर चर्चाओं में आ चुके हैं। 50 सालों से संघ से जुड़े कैलाशचंद भी संगठन व पार्टी के इशारे पर नामांकन का दावा कर रहे हैं। इसके अलावा प्रो. रामबिलाश शर्मा भी महेंद्रगढ़ विधानसीट सीट को लेकर दावेदारी जता रहे हैं। हालांकि चर्चाओं में था कि उन्हें पार्टी की ओर से नारनौल विधान सभा सीट से मैदान में उतारा जाएगा, लेकिन मंगलवार शाम को जारी सूची के बाद अब नारनौल सीट पर भी तीसरी बार ओमप्रकाश यादव को मैदान में उताकर चर्चाओं पर विराम लगा दिया है। गत छह सितंबर को हुई कार्यकर्ता बैठक में महेंद्रगढ़ विधान सभा से चुनाव लड़ने की दावेदारी जता चुके हैं। इस दौरान कद्दावर ने पार्टी एवं शीघ्र नेतृत्व को भी बातों ही बातों में अपनी ताकत दिखाई थी।
इससे पूर्व देवेंद्र यादव खातोद का भी नाम काफी चर्चाओं में रहा था। वहीं दूसरी और टिकट की दावेदारी को लेकर चर्चाओं में रहे भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष कंवर सिंह यादव को पूर्व मुख्यमंत्री मनोहरलाल का करीबी बताया जा रहा है। हाल ही में चर्चाओं में आए आरपीएस ग्रुप के सीईओ मनीष राव भी पिछले दस दिनों से दिल्ली में भाजपा के बड़े नेताओं के संपर्क में बताए जा रहे हैं। जो भी हो महेंद्रगढ़ विधान सभा सीट से उम्मीदवार घोषित करने के लिए पार्टी को काफी माथापच्ची करनी पड़ रही है।

सोशल मीडिया पर चर्चाओं का बाजार गर्म
हालांकि भाजपा के कार्यकर्ताओं की ओर से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालकर कहा गया है कि बुधवार दोपहर को प्रो. रामबिलास शर्मा अपना नामांकन करेंगे। किसी भी कार्यकर्ता ने सोशल मीडिया पर यह नहीं बताया कि प्रो. रामबिलास शर्मा पार्टी के टिकट पर नामांकन करेंगे या फिर निर्दलीय। प्रदेश में महज सिरसा व महेंद्रगढ़ सीटों पर ही उम्मीदवारों की घोषणा नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed