{"_id":"65f74a27fd04581b76086b36","slug":"mahendragarh-roads-will-be-illuminated-with-2300-street-lights-narnol-news-c-203-1-sroh1012-108200-2024-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: 2300 स्ट्रीट लाइट से जगमग होंगी महेंद्रगढ़ की सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: 2300 स्ट्रीट लाइट से जगमग होंगी महेंद्रगढ़ की सड़कें
Mon, 18 Mar 2024 01:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Mon, 18 Mar 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। अब महेंद्रगढ़ जगमग नजर आएगा शहर नगर पालिका की ओर से 56 लाख रुपये की लागत से शहर में 2300 स्ट्रीट लाइट लगाई जाएगी। शहर में लाइटें लगने के बाद पर्याप्त रोशनी से शहरवासियों को लंबे समय बाद राहत मिली है। अगर यह योजना सिरे चढ़ी तो आचार संहिता के बाद यानी चार माह के समय पुरा शहर जगमग नजर आएगा। पिछले दस सालों के दौरान शहर में स्ट्रीट लाइटों का अभाव बना हुआ था।
स्ट्रीट लाइट न होने के कारण शहर वासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। अब नगर पालिका ने इस समस्या को दूर करने के लिए 2300 स्ट्रीट लाइटें मंगवाई हैं। इससे पूरा शहर अब स्ट्रीट लाइट की रोशनी से जगमग होता नजर आएगा।
शहर में कुल 15 वार्ड में कहीं स्ट्रीट लाइटें है जो कहीं खराब पड़ी है। शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में एक भी लाइटें नहीं है। इसके अलावा 11 हट्टा बाजाार, ब्रह्मचारी रोड, गोशाला रोड, रेलवे रोड, मोदाश्रम मंदिर रोड, माजरा चुंगी रोड सहित अन्य जगहों पर रात के समय लाइटें जलती तो कहीं पर अंधेरा रहता है।
विज्ञापन
नगर पालिका उप चेयरमैन मंजू कौशिक, पार्षद राजेश, सुनील तायल, सुखबीर यादव, निखिल चनेजा, सुरेंद्र फौजी, पार्षद प्रतिनिधि यशपाल यादव ने बताया कि नगर पालिका महेंद्रगढ़ में 2300 स्ट्रीट लाइटें आई है।
प्रथम चरण में जहां आवश्यकता होती वहीं स्ट्रीट लाइट लगाई जाएगी
जेई मनोज कुमार ने बताया कि 56 लाख रुपये का टेंडर कर प्रदेश सरकार की ओर से हायर की गई एक निजी कंपनी को वर्क ऑर्डर किया जा चुका है। प्रथम चरण में जहां आवश्यकता होती वहीं स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी। नगरपालिका प्रधान व पार्षदों की ओर से पहली ही बैठक में शहर में पर्याप्त रोशन के लिए स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए प्रस्ताव पास किया गया था, लेकिन अधिकारियों की अनदेखी के चलते यह योजना धरातल पर नहीं उतर पाई थी। अब उम्मीद है कि चार माह के बाद शहर में स्ट्रीट लाइट लगाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
नगर पालिका में 2300 स्ट्रीट लाइट आई हैं। चार माह बाद प्रथम चरण में स्ट्रीट लाइटों को शहर के उन स्थानों का चिह्नित कर लगाया जाएगा, जहां पर लाइट नहीं है। उसके बाद सभी वार्डों व पूरे शहर में लगवाया जाएगा।
रमेश सैनी, चेयरमैन नगर पालिका महेंद्रगढ़