फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Mahendragarh remained the coldest in the state for the third consecutive day, the temperature continues to fall, the minimum temperature reached 2.4

Mahendragarh-Narnaul News: लगातार तीसरे दिन भी प्रदेश में सबसे ठंडा रहा महेंद्रगढ़, तापमान में गिरावट का क्रम जारी, 2.4 पहुंचा न्यूनतम तापमान

Mon, 26 Dec 2022 05:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 26 Dec 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
Mahendragarh remained the coldest in the state for the third consecutive day, the temperature continues to fall, the minimum temperature reached 2.4
महेंद्रगढ़। पिछले तीन दिनों से सबसे कम तापमान के साथ महेंद्रगढ़ प्रदेशभर में सबसे ठंडा क्षेत्र बना हुआ है। रविवार को तीसरे दिन भी लगातार न्यूनतम तापमान में गिरावट का क्रम जारी रहा। लोग दिनभर अलाव का सहारा लेने को मजबूर हो रहे हैं। रविवार को न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री व अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि अधिकतम तापमान में शनिवार के मुकाबले 1.0 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री कम रहा। आसमान में दोपहर के समय ही सूर्यदेव के दर्शन हुए। दोपहर बाद आसमान में बादल छाने से ठंड बढ़ गई। दिनभर 7 से 10 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चली ठंडी हवाओं ने लोगों को दिनभर घरों में दुबकने के लिए मजबूर कर दिया। महेंद्रगढ़ क्षेत्र में पिछले पांच दिनों से तापमान में गिरावट का क्रम जारी है। वहीं मौसम विभाग भी आगामी 27 दिसंबर तक न्यूनतम व अधिकतम तापमान में ओर गिरावट की संभावना जता रहा है। धीरे-धीरे तापमान जमाव बिंदु की तरफ बढ़ने से लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हो रही है। वहीं किसान इस ठंड को फसलों के लिए लाभदायक मान रहे हैं। किसानों का कहना है कि इस ठंड से सरसों व गेहूं दोनों ही फसलों को लाभ मिलेगा तथा तेजी से ग्रोथ होने के साथ-साथ फुटाव भी अधिक होगा।
विज्ञापन

सुबह कोहरे से हो रही दिन की शुरूआत
रविवार सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा। 11 बजे धूप खिलने से कुछ राहत जरूर मिली लेकिन दो बजे के बाद आसमान में बादल छा गए जिससे शीतलहर का प्रकोप ओर अधिक बढ़ गया। पिछले तीन दिनों से सर्दी के तेवर को देखते हुए लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो रहे हैं। आवश्यक कार्यों के लिए ही बाहर निकल रहे हैं जिसके चलते बाजारों व मुख्य सड़कों पर सन्नाटा छाया रहता है। वहीं केवीके ग्रामीण कृषि मौसम विशेषज्ञ डॉ. दिवेश चौधरी ने बताया कि अगले दो दिनों में तापमान गिरने की संभावना बनी हुई है। इसके बाद 27 दिसंबर से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। आसमान में बदलवाई तथा 7 से 10 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से शीतलहर चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed