फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Mahendragarh Police action Three accused arrested with illegal weapons, illegal pistols, cartridges recovered

महेंद्रगढ़ पुलिस की कार्रवाई: अवैध हथियार सहित तीन आरोपी काबू, देसी कट्टे व जिंदा कारतूस बरामद

Tue, 28 Nov 2023 04:11 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 28 Nov 2023 04:11 PM IST
सार

नारनौल के मोहल्ला मिश्रवाड़ा निवासी हिस्ट्री शीटर शिवदयाल की पुलिस प्रॉपर्टी की जांच कर रही है। जिसके बाद हिस्ट्री शीटर की प्रॉपर्टी को भी अटैच कर आगामी कार्रवाई की जाएगी। उस पर एक्साइज एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, प्रिजन एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत 20 मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
Mahendragarh Police action Three accused arrested with illegal weapons, illegal pistols, cartridges recovered
महेंद्रगढ़ पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नारनौल पुलिस अधीक्षक नितिश अग्रवाल के दिशा-निर्देशों में महेंद्रगढ़ पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। सीआईए नारनौल की टीम द्वारा अवैध हथियार रखने के शौकीन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गुप्त सूचना के आधार पर अलग-अलग स्थानों से तीन आरोपियों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ संबंधित थाना में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। अवैध हथियारों के साथ पकड़े गए आरोपियों में दो हिस्ट्री शीटर शामिल है। वहीं तीनों आरोपियों के खिलाफ पहले से आधा दर्जन से भी ज्यादा मामले दर्ज है।

विज्ञापन


हिस्ट्री शीटर शिवदयाल की पुलिस खंगाल रही प्रॉपर्टी
नारनौल के मोहल्ला मिश्रवाड़ा निवासी हिस्ट्री शीटर शिवदयाल की पुलिस प्रॉपर्टी की जांच कर रही है। जिसके बाद हिस्ट्री शीटर की प्रॉपर्टी को भी अटैच कर आगामी कार्रवाई की जाएगी। उस पर एक्साइज एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, प्रिजन एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत 20 मामले दर्ज हैं। हालांकि अभी तक पुलिस जांच में हिस्ट्री शीटर के नाम कोई प्रॉपर्टी नहीं मिली है। जिसकी वजह से कोई आगामी कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन


केस 1
सीआईए नारनौल की टीम ने अवैध हथियार रखने के मामले में थाना सदर महेंद्रगढ़ के गांव ऊंची भांडोर की बणी से मंदिर के पास से एक आरोपी देवास निवासी सोनू उर्फ बाबा को एक अवैध देसी कट्टा और चार जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ पहले भी हत्या, हत्या का प्रयास, डकैती, चोरी और आर्म्स एक्ट के तहत महेंद्रगढ़ और राजस्थान में 8 मामले दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस 2
थाना शहर नारनौल के हिस्ट्री शीटर नारनौल के मोहल्ला मिश्रवाड़ा निवासी शिवदयाल को सीआईए नारनौल की टीम ने अवैध देसी कट्टे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। टीम ने आरोपी को सोमवार को गुप्त सूचना के आधार पर मोहल्ला मिश्रवाड़ा से गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ थाना शहर नारनौल में पहले भी एक्साइज एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, प्रिजन एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत 20 मामले दर्ज हैं। आरोपी थाना शहर नारनौल का हिस्ट्री शीटर है।


केस 3
अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सीआईए नारनौल की टीम ने मंगलवार को नांगल चौधरी क्षेत्र से अवैध हथियार के साथ आरोपी छापड़ा बीबीपुर निवासी सुधीर उर्फ विक्की को अवैध देसी कट्टे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ महेंद्रगढ़ और राजस्थान में लूट, डकैती और आर्म्स एक्ट के तहत 10 मामले दर्ज है। आरोपी थाना नांगल चौधरी का हिस्ट्री शीटर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed