फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Mahendragarh players hoisted the flag in Bolpur, West Bengal

Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ के खिलाडियों ने पश्चिम बंगाल के बोलपुर में लहराया परचम

Thu, 13 Feb 2025 11:09 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 13 Feb 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
Mahendragarh players hoisted the flag in Bolpur, West Bengal
फोटो नंबर-21कोच के साथ ​खिलाड़ी यशु। स्रोेत-स्वयं
नारनौल। पश्चिमी बंगाल के बोलपुर में आयोजित नेशनल गेम्स में हरियाणा अंडर-17 महिला तीरंदाजी टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं हरियाणा अंडर 17 पुरुष तीरंदाजी टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन

महिला टीम में जिला महेंद्रगढ़ से तीरंदाजी खिलाड़ी दिव्या सैनी और भावना शामिल रहीं। पुरुष टीम में जिला महेंद्रगढ़ से यशु शामिल रहे। प्रतियोगिता में अंडर 17 हरियाणा तीरंदाज के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया और स्वर्ण पदक व कांस्य पदक सहित दो पदक अपने नाम किए। अंडर 17 महिला तीरंदाजी टीम ने फाइनल मुकाबले में उत्तर प्रदेश की टीम को पटखनी दी।
विज्ञापन

वहीं अंडर 17 पुरुष तीरंदाजी टीम को सेमीफाइनल मुकाबले में असम की टीम से हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राजस्थान की टीम को हराया और कांस्य पदक अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पदक विजेता टीम के खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। अंडर 17 पुरुष टीम में शामिल नारनौल के खिलाड़ी यशु ने बताया कि इस जीत ने उनका आत्म विश्वास बढ़ा है और आगामी प्रतियोगिता की तैयारियों के लिए प्रेरणादायी साबित होगी। वहीं अंडर 17 महिला टीम में शामिल नारनौल की दिव्या सैनी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए उन्होंने अपने कोच के मार्गदर्शन में कड़ा अभ्यास किया था। उन्होंने बताया कि नेशनल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतना सपना पूरा होने जैसा है।


वर्जन :
यशु, दिव्या और भावना नियमित अभ्यास करती हैं। वहीं खेल के प्रति इनमें गजब का जुनून है। बतौर कोच प्रयास रहता है कि प्रत्येक खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण दिया जाए। प्रदेश की टीम में शामिल तीनों खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक व कांस्य पदक जीत कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है, हम सब को अपने खिलाड़ियों पर गर्व है।
विनय कुमार, तीरंदाजी कोच, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed