फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Mahendragarh had the coldest night with a temperature of 5.1 degrees.

Mahendragarh-Narnaul News: 5.1 डिग्री तापमान के साथ महेंद्रगढ़ की रात रही सबसे ठंड

Sat, 16 Dec 2023 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 16 Dec 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Mahendragarh had the coldest night with a temperature of 5.1 degrees.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नारनौल। मौसम में बदलाव और तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। शुक्रवार को एक फिर से नारनौल के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। क्षेत्र का न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री पर पहुंच गया। वीरवार के मुकाबले 1.8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। वहीं महेंद्रगढ़ का न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री दर्ज किया गया जोकि इस सीजन की सबसे ठंडी रात रही।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि उत्तरी पर्वतीय एक के बाद एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं। जिससे मौसम में बदलाव और तापमान में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है, क्योंकि बार-बार हवाओं की दिशा बदल रही है। जब पश्चिमी विक्षोभ आते हैं उस समय हवाएं पश्चिमी दक्षिणी और पूर्वी दक्षिणी होने से तापमान में वृद्धि होती है और जब ये आगे निकल जाते हैं तो हवाओं की दिशा बदल कर उत्तरी हो जाती है। जिसकी वजह से तापमान में गिरावट देखने को मिलती है। जिसकी वजह से मैदानी राज्यों में विशेषकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली में केवल रात्रि तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है और दिन भर सूर्य की चमकदार धूप खिली रहने से और बार-बार कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की वजह से दिसंबर महीने के पहले पखवाड़े की समाप्ति पर भी मैदानी राज्यों में कड़ाके की ठंड के तेवर नरम पड़े हुए हैं। शुक्रवार को जिला में नारनौल के दिन का तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस और महेंद्रगढ़ का 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि नारनौल का रात्रि तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस और महेंद्रगढ़ का 5.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जोकि जिला में महेंद्रगढ़ की रात्रि सबसे ठंडी दर्ज रही। उन्होंने कहा कि एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ 17 दिसंबर को उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होगा। जिससे आने वाले दिनों में आंशिक बादलवाही देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed