{"_id":"69adbf2604ca54a247022e08","slug":"mahendragarh-bus-stand-will-soon-get-the-status-of-sub-depot-45-posts-approved-narnol-news-c-203-sroh1010-124627-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ बस स्टैंड को जल्द मिलेगा सब डिपो का दर्जा, 45 पद स्वीकृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ बस स्टैंड को जल्द मिलेगा सब डिपो का दर्जा, 45 पद स्वीकृत
विज्ञापन
फोटो संख्या:53- महेंद्रगढ़ सब डिपो का भवन--संवाद
महेंद्रगढ़। दूसरे जिलों के डिपो के रहमोकरम चल रहे महेंद्रगढ़ बस स्टैंड को सब डिपो के रूप में शुरू करने की प्रक्रिया तेज कर दी है। इसके लिए परिवहन विभाग में 45 पदों को मंजूरी दे दी गई है। इससे करीब पांच साल से लंबित मांग अब पूरी होने की उम्मीद जगी है।
वहीं सब डिपो बनने पर यहां 40 से 50 बसों का बेड़ा तैनात किया जाएगा। इससे क्षेत्र की लगभग आठ लाख आबादी को बेहतर परिवहन सुविधा मिल सकेगी। अभी तक महेंद्रगढ़ बस स्टैंड दूसरे जिलों के डिपो पर निर्भर था लेकिन सब डिपो शुरू होने से स्थानीय स्तर पर बस संचालन और सेवाओं में काफी सुधार होने की संभावना है।
परिवहन विभाग के पत्र के अनुसार, स्वीकृत पदों में यार्ड मास्टर, स्टेशन सुपरवाइजर, फोरमैन, जूनियर ऑडिटर, हेड मैकेनिक, हेड इलेक्ट्रिशियन, मैकेनिक, इलेक्ट्रिशियन, टायरमैन, क्लर्क, असिस्टेंट मैकेनिक, स्टोर कीपर, हेल्पर, चपरासी और स्वीपर जैसे पद शामिल हैं।
विज्ञापन
बस स्टैंड परिसर में करीब सात करोड़ रुपये की लागत से सब डिपो के लिए वर्कशॉप भवन पहले ही बनकर तैयार है। इस प्रोजेक्ट की शुरुआत वर्ष 2014 में हुई थी, जब तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने शहर के आईटीआई मैदान में क्षेत्रवासियों की मांग पर यहां रोडवेज सब डिपो बनाने की घोषणा की थी।
इसके बाद सरकार बदलने पर 9 अप्रैल 2016 को तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने महेंद्रगढ़ की सब्जी मंडी में विकास कार्यों की घोषणा के दौरान बस स्टैंड परिसर में सब डिपो का शिलान्यास किया।
दिसंबर 2019 में भवन निर्माण का कार्य शुरू हुआ और दिसंबर 2020 तक लगभग पूरा भी हो गया। ठेकेदार ने एक फरवरी 2021 को भवन की चाबी बस स्टैंड इंचार्ज को सौंप दी थी।
-- -- -- -- -- -- -- -
विभागीय निरीक्षण में मिलती रही थी खामियां
इसके बाद करीब तीन साल तक विभागीय निरीक्षण के दौरान वर्कशॉप भवन में कमियां निकालने और उन्हें दुरुस्त कराने की प्रक्रिया चलती रही। इसके कारण सब डिपो शुरू नहीं हो पाया। मार्च 2024 में चुनाव से पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सात मार्च को इसका वर्चुअल उद्घाटन किया था।
बॉक्स
क्षेत्र के लोगों को उम्मीद है कि सब डिपो जल्द शुरू होगा। इससे 40 से 50 बसों का बेड़ा मिलने से लंबी दूरी की बस सेवाएं, रात्रि बस सेवा और स्थानीय रूटों पर रोडवेज बसों की सुविधा मिल सकेगी।-रोहताश तिवाड़ी, मोहल्ला तिवाड़ियान
बॉक्स
लंबे समय से सब डिपो शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं लेकिन अब सरकार की ओर से इसके लिए पदों की स्वीकृति मिलने के बाद जल्द शुरू होने की उम्मीद जगी है। क्षेत्र के लोगों को भी बेहतर परिवहन सेवाएं मिल सकेंगी।
-संदीप, दुकानदार, महेंद्रगढ़
बॉक्स
स्थानीय रूटों पर बसों के अभाव में विद्यार्थियों को परेशानी हो रही है। साथ ही लंबे रूटों के लिए अन्य डिपो का सहारा था लेकिन अब उम्मीद है कि क्षेत्र के लोगों को परिवहन सेवाओं के लिए अन्य डिपो का सहारा नहीं लेना पड़ेगा। -प्रिंस खुडाना, छात्र, आईटीआई महेंद्रगढ़
बॉक्स
वर्तमान विधायक की ओर से प्रदेश के मुख्यमंत्री से यह मांग बार-बार उठाई थी। अब प्रदेश सरकार की ओर से इसे शुरू कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। क्षेत्र में परिवहन सेवाओं के दायरे में विस्तार से आमजन को लाभ मिलेगा। -अशोक यादव, मंडल अध्यक्ष, नांगल सिरोह
-- -- -- -- -- -- --
- वर्जन:
मुख्यमंत्री से मिलकर इसे जल्द शुरू कराने की मांग की गई थी। सब डिपो शुरू होने से क्षेत्र की परिवहन सुविधाओं को मजबूती मिलेगी। विभागीय अधिकारियों से तालमेल कर जल्द से जल्द सब डिपो शुरू कराने का प्रयास रहेगा।
-विधायक, कंवर सिंह यादव महेंद्रगढ़
-- -- -- -- -- -- --
- वर्जन:
विभाग की ओर से सब डिपो शुरू करने के लिए 45 पदों की स्वीकृति मिल चुकी है। अब विभागीय कर्मचारियों की तैनाती सहित सब डिपो शुरू करने के लिए उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार आगामी प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
-देवदत्त, महाप्रबंधक, राज्य परिवहन, नारनौल डिपो