फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Mahendragarh-Bhiwani Lok Sabha office inaugurated

Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़-भिवानी लोकसभा कार्यालय का किया शुभारंभ

Sat, 02 Mar 2024 11:18 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 02 Mar 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
Mahendragarh-Bhiwani Lok Sabha office inaugurated
महेंद्रगढ़। भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में लोकसभा चुनावों को लेकर चुनावी कार्यालय खोले गए हैं। शनिवार को महेंद्रगढ़-भिवानी लोकसभा क्षेत्र की महेंद्रगढ़ विधानसभा का चुनाव कार्यालय जयराम सदन में खोला गया।
विज्ञापन

पूर्व कैबिनेट मंत्री रामबिलास शर्मा ने रिबन काटकर शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने वर्चुअल रूप से पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अधिक वोटों से भाजपा को जिताकर मोदी के हाथ मजबूत करें। पूर्व कैबिनेट मंत्री रामबिलास शर्मा ने कहा कि महेंद्रगढ़ भाजपा की छावनी है और इस समय बीजेपी कार्यकर्ताओं का उत्साह और हौसला मजबूत है। दो से तीन दिन में पूरी 543 उम्मीदवारों की सूची भारतीय जनता पार्टी द्वारा जारी कर दी जाएगी। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुधीर दीवान, देवेंद्र यादव, अजीत सिंह यादव कलवाड़ी, जिला महामंत्री अमित मिश्रा, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष पवन खैरवाल, प्रदेश सचिव महिला मोर्चा अर्चना ठाकुर, चंद्रकला खतोद, निर्मला तंवर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed