फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Mahendragarh-Ateli road will have better days, special repairs will be done with 10.26 crores

Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़-अटेली सड़क के बहुरेंगे दिन, 10.26 करोड़ से होगी विशेष मरम्मत

Sat, 12 Jul 2025 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 12 Jul 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Mahendragarh-Ateli road will have better days, special repairs will be done with 10.26 crores
फोटो 13महेंद्रगढ़-अटेली सड़क मार्ग का दृश्य।संवाद
नारनौल। महेंद्रगढ़-अटेली मार्ग को जल्द ही गड्ढों से मुक्त किया जाएगा। पीडब्ल्यूडी ने विशेष मरम्मत के लिए टेंडर जारी किया है। इस पर करीब 10.26 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

यह सड़क लगभग 20 किलोमीटर लंबी होगी। टेंडर जारी होने के बाद 6 महीने में मरम्मत पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। यह सड़क महेंद्रगढ़ और अटेली कस्बों को आपस में जोड़ती है। इस पर प्रतिदिन हजारों वाहनों का आवागमन होता है, लेकिन काफी समय से क्षतिग्रस्त सड़क से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता था।
विज्ञापन

इस मार्ग के बनने से भालखी, दौंगड़ा अहीर, भांडोर, देवास, देवनगर, जासावास, कलवाड़ी, सिलारपुर, मोहनपुर जैसे दर्जनों गांवों के लोगों को आने-जाने परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस सड़क के बनने से मरीजों को अस्पताल ले जाना आसान हो जाएगा। विद्यार्थियों को भी स्कूल आने-जाने में दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों को अपनी उपज मंडियों तक पहुंचाने में आसानी होगी। व्यापारियों को बाजारों तक सुगम संपर्क मिलेगा। चालक शिवा और गुजरवास निवासी रवि लखेरा ने बताया कि यह सड़क काफी समय से क्षतिग्रस्त थी। इसकी वजह से अटेली से महेंद्रगढ़ जाने में काफी समय लगता था, लेकिन अब महेंद्रगढ़-अटेली मार्ग की विशेष मरम्मत के लिए टेंडर जारी हो गया है।

इंसेट
मार्ग की मरम्मत वर्षों से क्षेत्र की प्रमुख मांग रही
स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव का कहना है कि महेंद्रगढ़-अटेली मार्ग की मरम्मत वर्षों से क्षेत्र की प्रमुख मांग रही है। निर्माण कार्य में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता को प्राथमिकता दी जाएगी। हरियाणा सरकार समावेशी और संतुलित विकास के लिए प्रतिबद्ध है। यह केवल एक सड़क नहीं बल्कि एक सपना है, जो अब साकार होगा। यह सड़क क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास की मजबूत नींव रखेगी।
वर्जन
महेंद्रगढ़ से अटेली मार्ग की विशेष मरम्मत के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। इस पर 10.26 करोड़ रुपये खर्च होंगे। -अश्वनी कुमार, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed