फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Mahendragarh and Narnaul night was the hottest in the state, no relief

Mahendragarh-Narnaul News: प्रदेश में महेंद्रगढ़ व नारनौल की रात रही सबसे गर्म, नहीं मिली राहत

Tue, 21 May 2024 02:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 21 May 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
Mahendragarh and Narnaul night was the hottest in the state, no relief
नारनौल। क्षेत्र में गर्मी का असर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। अधिकतम तापमान के साथ-साथ न्यूनतम तापमान भी लगातार बढ़ रहा है। हरियाणा एनसीआर दिल्ली में महेंद्रगढ़ और नारनौल की रातें सबसे ज्यादा गर्म दर्ज की जा रही है। सोमवार सुबह अचानक से मौसम में बदलाव हुआ था। इस दौरान तेज हवा के साथ हल्की बूंदाबांदी भी कुछे स्थानों पर देखने को मिली थी।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि संपूर्ण इलाके में भीषण गर्मी से दिन और रात का चैन छीन लिया। दोपहर के समय बाजारों और सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता है। मौसम विभाग ने हरियाणा राज्य के 14 जिलों पर रेड अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं 8 जिलों पर आरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। आमजन को अभी प्रचंड गर्मी के तेवरों और लूं के थपेड़ों से राहत के कोई आसार नहीं हैं। आगामी एक सप्ताह तक लगातार दिन और रात के तापमान में उछाल जारी रहेगा। नारनौल और महेंद्रगढ़ का रात्रि तापमान क्रमश: 30.5 और 31.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो सामान्य रात्रि तापमान से 6.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर बना हुआ है। हरियाणा एनसीआर दिल्ली में महेंद्रगढ़ और नारनौल की रातें सबसे ज्यादा गर्म दर्ज की गई। वहीं नारनौल का दिन का तापमान 45.7 और महेंद्रगढ़ का 45.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य तापमान से 4.0 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed