{"_id":"67f80ddbc3cc01ffb9081289","slug":"mahavir-janma-kalyanak-festival-was-celebrated-narnol-news-c-196-1-nnl1003-123285-2025-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव मनाया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव मनाया गया
Thu, 10 Apr 2025 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 10 Apr 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर-06भगवान महावीर जन्म कल्याण पर्व पर शोभायात्रा निकालते समाज के लोग। संवाद
- फोटो : संवाद
नारनौल। सकल जैन समाज की ओर से वीरवार को भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया।
सुबह साढ़े पांच बजे शोभायात्रा का आयोजन किया गया। जो शांति नाथ दिगंबर जैन मंदिर से प्रारंभ होकर नलापुर मोहल्ला फ्रांस खाना आजाद चौक पुल बाजार पुरानी कचहरी मैदान होते हुए वापस मंदिर में पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में आने वाले सभी छोटे बच्चों को पुरस्कार वितरण किया गया।
इसके उपरांत महावीर दिगंबर जैन मंदिर प्रेस गली नारनौल में तथा शहर के तीनों मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना की गई। महावीर दिगंबर जैन मंदिर में छोटे-छोटे बच्चों को प्रथम अभिषेक करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। वहीं शांति धारा करने का सौभाग्य महेश जैन तथा विकास जैन कोटा वाले को प्राप्त हुआ।
महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव को लेकर दस बजे शोभायात्रा का आयोजन किया गया जो शांति नाथ दिगंबर जैन मंदिर नलापुर से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई महावीर चौक से वापस मंदिर पहुंच कर संपन्न हुई। शोभायात्रा में जैन समाज की महिलाओं ने भी भारी संख्या में भाग लिया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं विधायक ओमप्रकाश यादव ने जैन मंदिर में पहुंचकर आशीर्वाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर समाज के प्रधान राजकुमार जैन, प्रमोद जैन, गोपाल जैन, विजय जैन, नरेश जैन, सुरेंद्र जैन चौधरी, आशु जैन, कमलेश जैन, नवीन जैन, महेश जैन, अंकुर जैन, यश जैन, अंजलि जैन, नेहा जैन, उषा जैन व कमल जैन सहित तमाम लोग मौजूद रहे।