{"_id":"680bd2aebd338a57aa00b531","slug":"maharaja-sain-jayanti-was-celebrated-with-great-pomp-in-narnaul-narnol-news-c-196-1-nnl1003-123827-2025-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: नारनौल में धूमधाम से मनाई गई महाराजा सैन जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: नारनौल में धूमधाम से मनाई गई महाराजा सैन जयंती
Fri, 25 Apr 2025 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Fri, 25 Apr 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर-10नारनौल में सेन महाराज की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करते अतिथिगण। संवाद
नारनौल। शहर के सैन चौक पर शुक्रवार को सैन महाराज की प्रतिमा के समक्ष धूमधाम से जयंती मनाई गई। आयोजन सैन चौक के संस्थापक मुकेश कुमार सैन द्वारा आयोजित किया गया।
बतौर मुख्य अतिथि नगर परिषद की चेयरपर्सन कमलेश सैनी मौजूद रहीं, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में विहिप जिला अध्यक्ष विशाल सैनी व वार्ड पार्षद काशीराम सैनी भी मौजूद रहे। महाराजा सैन जयंती को लेकर सुबह मुकेश सैन व अन्य लोगों द्वारा सैन महाराज की प्रतिमा का स्नान करवा चौक की सफाई की गई। सर्वप्रथम अतिथियों ने सैन चौक पर बनी सैन महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
मुख्य अतिथि कमलेश सैनी ने कहा कि महापुरुष सबके लिए पूजनीय होते हैं। उन्होंने कहा कि बड़े ही सौभाग्य की बात है कि आज हम सैन महाराज की जयंती मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस जयंती का उद्देश्य तभी सार्थक होगा जब हम उनके दिखाए मार्ग पर चलेगें। विशिष्ट अतिथि विशाल सैनी ने बताया कि सैन महाराज का जन्म विक्रम संवत 1557 में हुआ था। उन्होंने बताया कि वे बचपन से ही भगवान विष्णु के अनन्य भक्त थे और इसी भक्ति में लीन होकर उन्होंने स्वामी रामानंद जी से दीक्षा ली। कार्यक्रम को पार्षद काशीराम सैनी सहित अनेक गणमान्य लोगों ने संबोधित कर सैन महाराज के जीवन पर प्रकाश डाला।