फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   mahapanchayat, ultimatem, 27 jan, victim, arest, dimand

महापंचायत ने प्रशासन को दिया 27 जनवरी तक समय

Mon, 16 Jan 2017 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 16 Jan 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
mahapanchayat, ultimatem, 27 jan, victim, arest, dimand
21 गांवों की हुई पंचायत
गांव पालड़ी निवासी सुभाष ठेकेदार की इकलौती बेटी प्रियंका उर्फ अलका दहेज हत्याकांड प्रकरण में बचे हुए दोषियों की गिरफ्तारी को लेकर रविवार को 21 गांव की महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत की अध्यक्षता राव मंगल सिंह ने की  जिसमें पंचायतो के आलावा इलाके के राजनीतिक, धार्मिक संगठनों के जन प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। मंच संचालन गांव पालड़ी के पूर्व सरपंच कैलाश पालड़ी ने किया। इलाके के अनेकों प्रबुद्धजनों ने इस ज्वलंत मुद्दे पर अपने अपने सुझाव दिए। अंत में महांचयात ने प्रशासन को 27 जनवरी तक का समय दिया है उसके बाद 28 जनवरी को वधरने पर बैठेंगे।
विज्ञापन

यह लिया गया निर्णय
 महापंचायत में निर्णय लिया गया कि एक इक्कीस सदस्यीय कमेटी का गठन किया जाये जो कि वर्तमान विधायक एवं सांसद महोदय से मिलकर मुख्यमंत्री को पूरी घटना की जानकारी के साथ न्याय के लिए गुहार लगाये । ग्रामीणों ने कहा कि यदि 27 जनवरी तक हमें न्याय नहीं मिला तो 28 जनवरी से धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी प्रशाशन एवं हरियाणा सरकार की होगी। सभी ने फैसले को मान्यता दी तथा कहा कि आंदोलन जारी रहेगा व हम चैन से नहीं बैठेंगे।
विज्ञापन

यह था मामला
गौरतलब है कि प्रियंका की शादी फरवरी 2016 में महेंद्रगढ़ के मोहल्ला नत्थूवाला निवासी नीरज पुत्र रमेश के साथ हुई थी। 17 नवंबर को प्रियंका अपने कमरे में पंखे के हुक से फांसी के फंदे से झूलती हुई मिली थी। प्रियंका की मौत के समय उसके गर्भ में 8 माह का बच्चा भी था। मृतका के पिता सुभाष ठेकेदार निवासी बधवाना पालड़ी ने महेंद्रगढ़ थाने में सास, ससुर, पति और जेठ के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 498ए, 304 बी तथा 34 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज करवाया था। सास एवं पति को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। अब मृतका के परिजन पति एवं जेठ की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन गांवों के प्रतिनिधियों ने लिया भाग
रातिपाल सरपंच पोता, चांगरोड से महेश यादव सरपंच प्रतिनिधि, बालरोड से मुकेश सरपंच, बंधवाना से मनोज सरपंच, जावा से रामसिंह, बिजना से कृष्ण कुमार, आकोदा से धर्मेंद्र, शमशेर सिंह वकील नरेश आकोदा, खुड़ाना से ओमपाल सरपंच, विक्की पार्षद प्रतिनिधि, बसई से लक्ष्मण सिंह, सेहलंग से विजय पाल सरपंच, आदमपुर से छाजू सरपंच, बलाली से अत्तर सिंह, खुर्दमाई से नरेंद्र, बॉस से दिनेश, स्याना से कृष्ण ,पालड़ी से राव मंगल सिंह, चिड़िया से नत्थू राम मास्टर, दुधवा से रतन सिंह, झोझू से पवन ठेकेदार आदि के साथ अनेक गांवों से आये प्रतिनिधि महापंचायत में उपस्थित थे। इस महा पंचायत में प्रमुख रूप से पूर्व चेयरमैन विजय यादव नौताना, राज सिंह पार्षद, सी वी दीक्षित पूर्व चेयरमैन आदि के साथ हजारों संख्या में ग्रामीण तथा 21 गांवों के सरपंच एवं प्रतिनिधि उपस्तिथ थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed