फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Mahapanchayat held in Daungra Ahir demanding Ahir Regiment

Mahendragarh-Narnaul News: अहीर रेजिमेंट की मांग को लेकर दौंगड़ा अहीर में हुई महापंचायत

Sun, 01 Jun 2025 11:11 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 01 Jun 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
Mahapanchayat held in Daungra Ahir demanding Ahir Regiment
फोटो संख्या::64- गांव दौंगडा अहीर में आयोजित महापंचायत में उप​स्थित वि​भिन्न गांवों के लोग--संव
कनीना(महेंद्रगढ़)। उपमंडल के गांव दौंगड़ा अहीर के रजवाड़ा फोर्ट में अहीर रेजिमेंट बनाने की मांग को लेकर समाज ने महापंचायत का आयोजन किया।
विज्ञापन

सुबह करीब 9 बजे से शुरू हुई महापंचायत दोपहर 1 तक चली। महापंचायत में दौंगडा अहीर, दौंगड़ा जाट, सीहमा, कलवाड़ी, भोजावास, सुंदरह, सीहमा, बेवल, भालखी सहित आसपास के 22 गांवों के लोगों ने हिस्सा लिया। एक स्वर में सरकार से अहीर रेजिमेंट के गठन की मांग की। विशेष बात यह रही कि महिलाओं की भागीदारी पुरुषों से भी अधिक रही।
1962 के भारत-चीन युद्ध में रेजांगला की लड़ाई में 13 कुमाऊं बटालियन के अधिकांश सैनिक अहीर समुदाय से थे। 117 सैनिक शहीद हुए थे। इनमें से 114 अहीर थे। यह बलिदान आज भी भारतीय सेना के इतिहास में वीरता की मिसाल है। अहीर समुदाय का मानना है कि इस बलिदान को उचित सम्मान देने के लिए अलग अहीर रेजिमेंट का गठन जरूरी है।
विज्ञापन

पूर्व सैनिक दलीप यादव ने कहा कि रेजांगला की लड़ाई गर्व का प्रतीक है। यदि डोगरा, सिख और राजपूत रेजिमेंट हो सकता है तो अहीर रेजिमेंट क्यों नहीं। सामाजिक कार्यकर्ता ने कहा कि आज की पंचायत में महिलाओं की भागीदारी बताती है कि यह मांग केवल पुरुषों की नहीं, बल्कि पूरे समाज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि यह हमारी पहचान और आत्मसम्मान की बात है। हम सरकार से मांग करते हैं कि वह जातिगत नहीं, बलिदान के आधार पर निर्णय ले। रेजांगला के शहीदों का सम्मान तभी होगा जब अहीर रेजिमेंट बनेगा। राजनीतिक स्तर पर इस मांग को भाजपा, कांग्रेस और सपा जैसे प्रमुख दलों का समर्थन मिल चुका है।

महापंचायत में ठाकुर अतरलाल धनौंदा, अजीत सिंह, वरुण यादव, पुष्पा शास्त्री, राधेश्याम गोमला, कैप्टन रामचंद्र रेजांगला, प्रधान अभयराम यादव सभा महेंद्रगढ़, राजेंद्र सिंह हिसार, दीपक पार्षद, कैप्टन मुकेश यादव जयपुर, वीरेंद्र अध्यक्ष यादव महासभा, सूबेदार बलबीर, वेदपाल खातीवास, कैप्टन पवन कुमार, पालड़ी सरपंच कैलाश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed