महाकुंभ मेला स्पेशल ट्रेन: यात्रियों की सुविधा के लिए महेंद्रगढ़ स्टेशन पर होगा 2 मिनट का ठहराव, देखें शेड्यूल
स्पेशल ट्रेनों के संचालन से उन यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी जो अब तक कुंभ मेले में जाने के लिए सीधी रेलसेवा के अभाव में परेशानी झेल रहे थे। महेंद्रगढ़ स्टेशन पर दो मिनट के ठहराव से इस क्षेत्र के श्रद्धालुओं को प्रयागराज की यात्रा में काफी सहूलियत मिलेगी।
विस्तार
महाकुंभ मेले के दौरान यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने तीन जोड़ी विशेष रेलसेवाओं का संचालन करने की घोषणा की है। इन ट्रेनों का महेंद्रगढ़ स्टेशन पर दो मिनट का ठहराव निर्धारित किया गया है, जिससे इस क्षेत्र के श्रद्धालुओं को प्रयागराज पहुंचने में सुविधा मिलेगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार, यह स्पेशल ट्रेनें सीमित ट्रिप के लिए चलाई जाएंगी।
रेलसेवा विवरण:
1. भगत की कोठी - पाटलीपुत्र महाकुंभ स्पेशल (04813/04814)
-
प्रस्थान (भगत की कोठी से): 5 फरवरी, 16:00 बजे
-
गंतव्य (पाटलीपुत्र पहुंचने का समय): 7 फरवरी, 02:00 बजे
-
वापसी (पाटलीपुत्र से): 7 फरवरी, 04:30 बजे
-
गंतव्य (भगत की कोठी पहुंचने का समय): 8 फरवरी, 13:45 बजे
-
कोच संरचना: 1 थर्ड एसी, 5 द्वितीय शयनयान, 15 साधारण श्रेणी, 2 गार्ड डिब्बे (कुल 23 डिब्बे)
2. जोधपुर - पाटलीपुत्र महाकुंभ स्पेशल (04815/04816)
-
प्रस्थान (जोधपुर से): 22 फरवरी, 16:20 बजे
-
गंतव्य (पाटलीपुत्र पहुंचने का समय): 24 फरवरी, 02:00 बजे
-
वापसी (पाटलीपुत्र से): 24 फरवरी, 04:30 बजे
-
गंतव्य (जोधपुर पहुंचने का समय): 25 फरवरी, 13:40 बजे
-
कोच संरचना: 2 सेकंड एसी, 6 थर्ड एसी, 10 द्वितीय शयनयान, 4 साधारण श्रेणी, 2 गार्ड डिब्बे (कुल 24 डिब्बे)
3. बीकानेर - पाटलीपुत्र महाकुंभ स्पेशल (04721/04722)
-
प्रस्थान (बीकानेर से): 8 और 15 फरवरी, 19:00 बजे
-
गंतव्य (पाटलीपुत्र पहुंचने का समय): तीसरे दिन, 02:00 बजे
-
वापसी (पाटलीपुत्र से): 10 और 17 फरवरी, 04:30 बजे
-
गंतव्य (बीकानेर पहुंचने का समय): अगले दिन, 11:30 बजे
-
कोच संरचना: 2 सेकंड एसी, 6 थर्ड एसी, 10 द्वितीय शयनयान, 4 साधारण श्रेणी, 2 गार्ड डिब्बे (कुल 24 डिब्बे)
स्टेशनों पर ठहराव:
इन सभी ट्रेनों का ठहराव महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, दिल्ली कैंट, दिल्ली, गाजियाबाद, अलीगढ़, टूंडला, इटावा, गोविंदपुरी, फतेहपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, पं. दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा, दानापुर सहित अन्य महत्वपूर्ण स्टेशनों पर होगा।