{"_id":"296dc786ad230f5bde4a8dd822ab9497","slug":"maggy-sample-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दुकानों पर छापा, मैगी के लिए सैंपल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दुकानों पर छापा, मैगी के लिए सैंपल
ब्यूरो/अमर उजाला नारनाैल
Updated Sat, 06 Jun 2015 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य मंत्री के आदेशों के बाद बृहस्पतिवार को नारनौल में भी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कई दुकानों पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान टीम ने दो दुकानों से मैगी के सैंपल लिए तथा उनको जांच के लिए चंडीगढ़ लैब में भेज दिया।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के फूड इंस्पेक्टर एनडी शर्मा ने बताया कि सरकार के आदेशों के तहत मैगी के सैंपल लिए जा रहे हैं। इसके तहत बृहस्पतिवार को नारनौल में दुकानों पर जाकर सैंपल लिए गए।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि कई दुकानों व स्टोर पर छापेमारी की। जिसमें से दो दुकानों महावीर चौक स्थित एक कंफेक्शनरी की दुकान व महेंद्रगढ़ रोड पर कोर्ट मोड़ के सामने स्थित एक स्टोर पर से मैगी के सैंपल लिए। उन्होंने बताया कि सैंपल को जांच के लिए चंडीगढ़ लैब भेजा जाएगा। इसके बाद ही इनके बारे में पता चल पाएगा कि इनमें किसकी मात्रा ज्यादा है। इस मौके पर उनके साथ मदन शर्मा व सूरत सिंह भी थे।
विज्ञापन
दुकानदारों में मचा हड़कंप
सैंपलिंग के दौरान दुकानदारों में हड़कंप मच गया तथा दुकानदारों व स्टोर संचालकों ने अपने-अपने प्रतिष्ठान में रखे मैगी के पैकेटों को इधर-उधर कर दिया। जिससे कम ही दुकानों व स्टोरों पर से मैगी के पैकेट प्राप्त हुए। फूड इंस्पेक्टर ने बताया कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। अभी महेंद्रगढ़, सतनाली, अटेली व नांगल चौधरी सहित जिला में अन्य स्थानों पर भी छापेमारी करनी है।