फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   maggy sample

मैगी के सैंपल लेने में फेल हुआ स्वास्थ्य विभाग

Thu, 04 Jun 2015 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला नारनाैल
ब्यूरो/अमर उजाला नारनाैल Updated Thu, 04 Jun 2015 12:52 AM IST
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री के आदेश के बावजूद जिले का स्वास्थ्य विभाग अभी तक एक भी सैंपल नहीं ले पाया है। पिछले दो दिन में स्वास्थ्य विभाग की टीमें प्रदेश भर में छापेमारी कर मैगी के सैंपल ले रही हैं। वहीं कोर्ट ने अभिनेता अमिताभ बच्चन, माधुरी दीक्षित व प्रीति जिंटा के खिलाफ मामला दर्ज करने का आदेश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन


इतना सब होने के बावजूद जिले के लोगों की सेहत से खिलवाड़ को रोकने में स्वास्थ्य विभाग अभी तक फेल साबित हुआ है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी लिखित में आदेश आने का इंतजार कर रहे हैं। विभाग के अनुसार जब तक लिखित आदेश नहीं आ जाते, तब तक वे कोई सैंपल नहीं लेंगे।
विज्ञापन


सेहत की कसौटी पर फेल हुई मैगी
सेहत की कसौटी पर देश भर में मैगी काफी जगहों पर फेल हुई है। ऐसे में जिले में मैगी के सेहत सुधार रही है या बिगाड़ रही है, इसका पता तो सैंपल लेने के बाद ही चल पाएगा। फिलहाल तो स्वास्थ्य विभाग ही फेल साबित हो रहा है। जिले के अधिकारियों की इतने बड़े मामले पर नजर नहीं हैं। जिसके चलते हर दूसरे किरयाणे की दुकान पर मैगी बिक रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं है फूड सेफ्टी आफिसर
जिले में सैपलिंग के लिए फूड सेफ्टी आफिसर ही नहीं है। इसके चलते यहां के अधिकारी चाहकर भी मैगी तो क्या किसी भी खाद्य पदार्थ का सैंपल लेने में असमर्थ हैं। ऐसे हालात में प्राथमिकता तो यही होनी चाहिए कि यहां पर फूड सेफ्टी आफिसर की तैनाती की जाए, जिससे जिले की सेहत का रखवाला मिल सके। सीएमओ डॉ. कांता ने बताया कि मैगी के सैंपल लेने के बारे में निदेशालय की ओर से लिखित में आदेश नहीं आए हैं। अगर स्वास्थ्य मंत्री ने इस बारे में बयान दिया है तो वे कल ही सैंपल करवाएंगे। जब उनसे पूछा गया कि यहां पर तो फूड सेफ्टी अधिकारी नहीं है तो वो बोली कि रेवाड़ी से बुलाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed