फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Made nude video over phone in Narnaul, then duped of 22 thousand rupees

Narnaul: फोन कर बनाई नग्न वीडियो, फिर लगाई 22 हजार रुपये की चपत; डीएसपी बनकर लकड़ी को गिरफ्तार करने की बात कही

Fri, 13 Dec 2024 12:02 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 13 Dec 2024 12:02 PM IST
सार

आरोपी ने कहा कि आपका वीडियो यूटीयूबी पर चला गया है। उसे डिलीट करना है और लड़की को गिरफ्तार किया जाएगा। इस पर एक नंबर दिया गया, जिस पर 22000 हजार रुपये डालने के लिए कहा। उसने कहा कि 20 हजार वापस होंगे, वहीं 2000 रुपये सिस्टम के लगेंगे।

विज्ञापन
Made nude video over phone in Narnaul, then duped of 22 thousand rupees
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नारनौल में साइबर ठगी के लगातार लोग शिकार हो रहे हैं। इसमें एक नग्न वीडियो बनाने के मामले भी सामने आ रहे हैं। इसके बाद साइबर ठग वीडियो डिलीट करने की एवज में रुपये की मांग करते हैं। अब ऐसा ही मामला नारनौल क्षेत्र के व्यक्ति  के साथ घटित हुआ है। पुलिस शिकायत में नूनी कला निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि वह खेती बाड़ी का कार्य करता है। 27 अक्तूबर को उसके वाट्सएप पर रात के साढे दस बजे एक वीडियो काल आई।

विज्ञापन


जब उसने फोन उठाया तो एक नग्न तस्वीर वाली वीडियो चालू हो गई। इसके बाद उसने फोन काट दिया। इसके बाद एक युवती का फोन आया, उसने कहा कि आपका वीडियो बना लिया है। उसे वह वायरल कर रही है। इसके लिए वह रात को भी बार-बार फोन करती रही। इसके बाद कोई फोन नही आया। 29 अक्तूबर को एक और वीडियो काल आई, उसने अपने आपको डीएसपी अजय ठाकुर बताया।
विज्ञापन


उसने कहा कि आपका वीडियो यूटीयूबी पर चला गया है। उसे डिलीट करना है और लड़की को गिरफ्तार किया जाएगा। इस पर एक नंबर दिया गया, जिस पर 22000 हजार रुपये डालने के लिए कहा। उसने कहा कि 20 हजार वापस होंगे, वहीं 2000 रुपये सिस्टम के लगेंगे। इसके बाद आपकी फोटो डिलीट कर दी जाएगी। जैसे ही उसने 22 हजार रुपये डाले, तुरंत दोबारा 22 हजार डालने के लिए फोन आ गया। पीड़ित ने रुपये देने से मना कर दिया और पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed