{"_id":"66677bce68dee7ee4101c167","slug":"made-aware-of-the-benefits-of-ocean-and-marine-biodiversity-to-human-life-narnol-news-c-203-1-sroh1011-109986-2024-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: महासागर और समुद्री जैव विविधता के मानव जीवन में लाभ से कराया अवगत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: महासागर और समुद्री जैव विविधता के मानव जीवन में लाभ से कराया अवगत
Tue, 11 Jun 2024 03:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 11 Jun 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। विश्व महासागर दिवस के उपलक्ष्य में हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि) की एनसीसी इकाई द्वारा समुद्री जैव विविधता की रक्षा करें विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत में एनसीसी अधिकारी प्रो. रमेश कुमार ने महासागर और समुद्री जैव विविधता के बारे में चर्चा की और बताया कि वे मानव जीवन के लिए कैसे फायदेमंद हैं। उन्होंने कहा कि हमें प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग अपनी आवश्यकताओं के अनुसार करना चाहिए। विश्व महासागर दिवस के अवसर पर आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता में 15 एनसीसी कैडेट्स ने प्रतिभागिता की। कार्यक्रम के अंत में डिप्टी एनसीसी अधिकारी नरेश कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।