{"_id":"6507571e96dc725e93044877","slug":"made-a-video-of-aerial-firing-and-uploaded-it-on-social-media-narnol-news-c-199-1-sroh1006-5702-2023-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: हवाई फायरिंग का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया अपलोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: हवाई फायरिंग का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया अपलोड
विज्ञापन
जींद। चंद्रलोक कॉलोनी में दूसरे का पिस्तौल लेकर हवाई फायरिंग कर वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड करने की घटना सामने आई है। शहर थाना पुलिस ने बख्ता खेड़ा गांव के युवक राम अवतार के खिलाफ शस्त्र अधिनियम दहशत फैलाने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस द्वारा जांच करने पर पता चला कि कुछ दिन पहले राम अवतार चंद्रलोक कॉलोनी में आया हुआ था। उसने किसी का पिस्तोल लेकर हवाई फायरिंग की और घटना का वीडियो बनाया। इसके बाद वीडियो को इंस्टाग्राम और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया गया।जांच के दौरान सामने आया कि राम अवतार के पास लाइसेंसी रिवाल्वर भी नहीं है। वीडियो को सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने के लिए अपलोड किया गया है, जिससे अपराधी प्रवृत्ति को बढ़ावा मिलता है। जांच अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शस्त्र अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद