{"_id":"631e21877a9cd01a16568e16","slug":"lumpy-skin-disease-havoc-50-cows-died-in-two-days-narnol-news-rtk6577409134","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंपी चर्म रोग का कहर, दो दिनों में 50 गायों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंपी चर्म रोग का कहर, दो दिनों में 50 गायों की मौत
विज्ञापन
फोटो संख्या:61-सतनाली में मृत गाय को क्रैन से उठाकर लेकर जाते ---संवाद
- फोटो : Narnol
महेंद्रगढ़/सतनाली। क्षेत्र में लंपी चर्म रोग संक्रमण का प्रकोप पशुपालकों के लिए चिंता का विषय बना है। पिछले दो दिनों में महेंद्रगढ़ और सतनाली क्षेत्र में लंपी चर्म रोग से पीड़ित 50 गायों की मौत हो गई।
पशुओं की मौत की घटनाओं ने पशु पालकों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। आए दिन पशुओं की मौत का आंकड़ा बढ़ रहा है और विभाग के पास संक्रमण की रोकथाम के लिए पर्याप्त दवाएं नहीं हैं। ऐसे में पशु पालकों की चिंता लगातार बढ़ रही है। गायों की मौत से संबंधित पशुपालकों को नुकसान उठाना पड़ रहा है लेकिन संक्रमण की रोकथाम के लिए पशु पालन और डेयरी विभाग की ओर से गंभीर प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। पिछले दो दिनों में शहर के बालाजी चौक, डुलाना रोड, मोहल्ला सैनीपुरा आदि स्थानों पर 4, सतनाली की दो गोशालाओं में कुल 27, गांव डिगरोता में एक, श्यामपुरा में तीन, नांवा में दो, कनीना क्षेत्र गांव करीरा व भड़फ में 3, महेंद्रगढ़ के ग्रामीण क्षेत्र सात गांवों में 10 गायों की मौत हो चुकी है।
-
- वर्जन:
एक माह के दौरान जिले में 60 हजार गोवंशों का टीकाकरण किया गया। 68 टीमें लगातार संक्रमित गायों पर निगरानी रखे हुए हैं। 27 गोशालाओं में टीकाकरण किया जा चुका है। लंपी चर्म रोग की रोकथाम के लिए अभी कोई विशेेष वैक्सीन तैयार नहीं की गई है। अबतक 1300 संक्रमित पशुओं में से 800 स्वस्थ हो चुके हैं। - नसीब सिंह, उप निदेशक पशु पालन एवं डेयरी विभाग