{"_id":"6320c968a8d05648d93185e6","slug":"lumpy-skin-disease-50-cows-died-in-a-week-in-dev-narayan-gaushala-musnota-narnol-news-rtk6579356180","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंपी चर्म रोग : देव नारायण गोशाला मूसनोता में एक सप्ताह में 50 गोवंशों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंपी चर्म रोग : देव नारायण गोशाला मूसनोता में एक सप्ताह में 50 गोवंशों की मौत
विज्ञापन
नारनौल। गांव मूसनोता स्थित देवनारायण गोशाला में एक सप्ताह के अंदर लंपी चर्म रोग से पीड़ित 50 गोवंशों की मौत हो गई। करीब 300 गोवंश लंपी चर्म रोग की चपेट में हैं। गोवंशों की मौत को लेकर गोशाला प्रबंधक चिंतित हैं। गोशाला में सभी 500 गोवंशों का टीकाकरण बीस दिन पहले हुआ था। इसके बाद भी गोवंशों की मौत हो रही है।
सरकारी आकड़ों के अनुसार जिले में 59 हजार चार सौ गोवंशों का टीकाकरण किया जा चुका है। अब तक 30 गोवंशों की मौत लंपी चर्म रोग से हो चुकी है। पशुुपालन विभाग की ओर से गोवंश के उपचार के लिए तीन चिकित्सकों सहित सात लोगों की विशेष टीम बनाई गई है। देव नारायण गोशाला में करीब 500 गोवंश हैं। शुरुआत में गोशाला की दस गायें लंपी चर्म रोग से पीड़ित थीं जिनका टीकाकरण किया गया था। बाद में गोशाला की सभी गाय लंपी चर्म रोग से पीड़ित हो गईं। इसके चलते 50 गोवंशों की मौत हो गई। देव नारायण गोशाला के प्रधान रामनिवास ने बताया कि रोजाना गोवंश लंपी चर्म रोग से मर रही हैं लेकिन प्रशासन गोशाला की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उप निदेशक पशुपालन डॉ. नसीब सिंह ने बताया कि टीकाकरण का असर वैक्सीन लगने के बाद करीब बीस दिन बाद होता है। गोशालाओं में टीकाकरण हुए 20 दिन हुए हैं। अब लंपी चर्म रोग से गोवंश की मृत्यु दर कम हो जाएगी।
डॉक्टरों की टीम भेजने की मांग
ग्रामीण हंसराज, डॉ. अमर सिंह, हंसराज, ग्यारसीलाल, धर्मपाल, कृष्ण कुमार, ख्यालीराम, सुरज्ञानी ने बताया कि गोशाला में रोजाना गोवंश लंपी चर्म रोग से मर रहे हैं जो चिंता का विषय है। प्रशासन को गोशाला में डॉक्टरों की टीम भेजकर गोवंश का उपचार करना चाहिए। अगर शुरुआत में टीकाकरण किया गया होता तो ऐसा नहीं होता। गोशाला में केवल बीस गोवंश ही संक्रमण से पीड़ित थे। बाद में घीरे-धीरे गोशाला की 300 गोवंश पीड़ित हो र्गए। इनमें 50 की मौत भी हो गई।
विज्ञापन
देव नारायण गोशाला में लंपी चर्म रोग से पीड़ित गोवंशों की मौत की सूचना मिली है। गोशाला में डॉक्टरों की टीम भेजी गई है। सभी गोवंशों का टीकाकरण किया जा चुका है। गोशाला के लिए तीन चिकित्सकों सहित सात लोगों की विशेष टीम बनाई गई है जो पीड़ित गोवंशों का उपचार करेगी।- डॉ. नसीब सिंह उप निदेशक पशु पालन एवं डेयरी विभाग
देव नारायण गोशाला में 50 गोवंशों की लंपी चर्म रोग से मौत हो चुकी है। 300 गोवंश अभी पीड़ित हैं लेकिन प्रशासन इस और कोई ध्यान नहीं दे रहा है।- रामनिवास, प्रधान देवनारायण गोशाला मूसनोता