फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   LPG cylinder burst in electric scooty showroom

इलेक्ट्रिक स्कूटी शोरूम में रसोई गैस सिलिंडर फट जाने से लगी आग

Tue, 01 Nov 2022 11:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
LPG cylinder burst in electric scooty showroom
नारनौल। रेवाड़ी स्थित इलेक्ट्रिक स्कूटी शोरूम में रसोई गैस सिलिंडर फट जाने से आग लग गई। सिलिंडर फट जाने से शटर एवं शीशे टूट कर रोड तक आकर बिखर गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची चार दमकल गाड़ियों से आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है शोरूम के अंदर 13 स्कूटियां खड़ी थी जिनको आसपास के दुकानदारों ने आग फैलने से पहले ही बाहर निकाल लिया था। इस वजह से कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार रेवाड़ी रोड पर विमान मोटर्स के नाम से इलेक्ट्रिक स्कूटी का शोरूम है। इस शोरूम में गैस सिलिंडर रखा हुआ था। वह गैस पर कुछ बनाना चाह रहा था। अचानक गैस सिलिंडर में आग लग गई थी। आग लगने पर वह शोरूम से बाहर आ गया। कुछ देर में सिलिंडर फट गया जिससे शोरूम में आग लग गई। आसापास के दुुकानदारों ने अंदर खड़ी सभी 13 स्कूटियों को बाहर निकाला तब तक आग बहुत तेजी से फैल गई थी। आग देखकर लोगों की मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची चार दमकल गाड़ियों ने लगभग एक घंटे के अंदर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

स्कूटी शोरूम मालिक शमशेर सिंह ने बताया कि उसका रेवाड़ी रोड पर इलेक्ट्रिक स्कूटी का शोरूम है। वह शाम छह बजे शोरूम से चला गया था। बाद में यहां गार्ड रहता है। गार्ड चाय आदि बनाने के लिए घरेलू गैस सिलिंडर रखता है। अचानक गैस सिलिंडर फट गया जिससे यह आग लग गई। कोई जन हानि नहीं हुई। अभी कितना माल जल गया। इसके बारे में तो सुबह चेक कर ही बताया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed