{"_id":"6aef652df389bda8ef05379a","slug":"lotus-and-marigold-are-the-most-in-demand-during-diwali-narnol-news-c-203-1-mgh1006-131639-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: दिवाली पर कमल और गेंदा की सबसे ज्यादा मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: दिवाली पर कमल और गेंदा की सबसे ज्यादा मांग
विज्ञापन
फोटो संख्या:51- सब्जी मंडी गेट पर फूल खरीदते ग्राहक--संवाद
महेंद्रगढ़। दीपावली के त्योहार को लेकर शहर का फूल बाजार रौनक से भर गया है। घरों और दुकानों की सजावट के साथ लक्ष्मी पूजन के लिए फूलों की मांग बढ़ गई है। इससे फूल विक्रेताओं का कारोबार तेज हो गया है। दुकानदारों को इस बार दिवाली पर करीब पांच लाख रुपये के कारोबार की उम्मीद है।
दुकानदार विजय ने बताया कि बाजार में गुलाब, गुलदावरी, गेंदा और कमल के फूल सबसे ज्यादा बिक रहे हैं। लोग लक्ष्मी पूजन के लिए कमल का फूल और गेंदा की माला खरीद रहे हैं। वहीं घरों और दुकानों को सजाने के लिए गुलाब और गुलदावरी की मांग बनी हुई है।
फिलहाल बाजार में गुलाब 400 रुपये किलो, गुलदावरी 400 रुपये किलो और कमल का फूल 100 रुपये प्रति पीस बिक रहा है। गेंदा का फूल 100 रुपये किलो और माला 20 रुपये में मिल रही है। विक्रेताओं को उम्मीद है कि दिवाली के नजदीक आने पर खरीदारी और बढ़ेगी। अंतिम समय में होने वाली खरीदारी से कारोबार को अच्छा उछाल मिल सकता है।
विज्ञापन
शहर की दुकानों पर गेंदा की आपूर्ति स्थानीय स्तर पर हो रही है जबकि बाकी फूल दिल्ली से मंगाए जा रहे हैं। दुकानदारों ने पांच दिन पहले ही फूलों का स्टॉक कर लिया था जिसकी अब बिक्री हो रही है। कई ग्राहक दुकानों पर कमल का फूल पहले से बुक कराते भी दिखे।
......
दीपावली पर फूलों की मांग तेज है। लक्ष्मी पूजन के लिए कमल का फूल और गेंदा की माला ज्यादा खरीदी जा रही है। मैं घर और दुकान की सजावट के लिए गुलाब और गुलदावरी लेने आया हूं।-अशोक कुमार, कृष्णा कॉलोनी
......
मैं दिवाली के लिए फूल और माला खरीदने आया था। डर था कि कल फूल खत्म न हो जाएं या रेट बढ़ जाएं, इसलिए आज ही खरीद रहा हूं। पिछली बार ताजा फूल के चक्कर में रह गया था।-लोकेश कुमार, रामविहार कॉलोनी