फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Lord Rama was crowned king and cheers were sung.

Mahendragarh-Narnaul News: भगवान राम का राजतिलक किया, लगे जयघोष

Fri, 03 Oct 2025 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 03 Oct 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Lord Rama was crowned king and cheers were sung.
फोटो संख्या:76- श्रीहनुमान रालीलाला कमेटी के रंगमंच पर राजतिलक के बाद राम दरबार का दृश्य-- स्रो
महेंद्रगढ़। शहर की तीन स्थानों पर 13 दिवसीय रामलीला का मंचन का शुक्रवार रात को भगवान श्रीराम के राजतिलक के साथ संपन्न हो गया। इस दौरान राम के जयघोष लगे। रामलीलाओं के मंचों पर भगवान श्रीराम, हनुमान, लक्ष्मण व माता सीता की आरती की गई। इसके उपरांत राज्याभिषेक कर राजगद्दी पर बैठाया गया। इस दौरान कलाकारों को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

श्रीरामलीला परिषद के रंगमंच पर भगवान राम का राजतिलक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सत्यवीर झूकिया और गुरुग्राम से आए व्यवसायी विकास राजपूत ने किया। सत्यवीर झूकिया ने कहा कि भगवान राम का चरित्र समाज में किस प्रकार जीवन जीना चाहिए, इस बात का सबसे बड़ा उदाहरण है।
विज्ञापन

रामायण का प्रत्येक पात्र अपने आप में एक पाठशाला है। भगवान राम के 14 वर्ष के वनवास और लंका पर विजय के बाद अयोध्या लौटने पर मंत्रोचारण से गुरु वशिष्ठ ने भगवान राम का राज्याभिषेक किया। परिषद प्रांगण में उपस्थित रामभक्तों को मिठाइयां बांटी गई। मंचन कमेटी के प्रबंधक अमित ने मंच के माध्यम से सभी कलाकारों सहयोगियों का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं श्री हनुमान रामलीला में भगवान राम का राजतिलक किया गया। प्रधान कमल सैनी सहित रामलीला के सभी कलाकारों ने भगवान की आरती की और आशीर्वाद लिया। मुख्य अतिथि डॉ. अर्चना ठाकुर जिला मंत्री भाजपा नेत्री रही। आतिशबाजी के साथ भगवान राम, लक्ष्मी, हनुमान, सीता, गुरु वशिष्ठ को मंच पर लाया गया। दर्शकों व रामलीला के कलाकारों ने भगवान राम पुष्पवर्षा की।


इंसेटकलाकारों को सम्मानित किया
श्री आदर्श रामलीला के रंगमंच पर बतौर मुख्यातिथि समाजसेवी बलवान फौजी ने भगवान श्रीराम के परिवार की आरती कर राजतिलक किया। रामलीला के प्रधान सुरेंद्र बंटी व मुख्यातिथि बलवान फौजी ने सभी कलाकारों को सम्मानित किया। बलवान फौजी ने कहा कि हमें भगवान राम के आदर्शों पर चलना चाहिए। राजतिलक के दौरान भगवान राम और हनुमानजी की आरती की गई। गुरु वशिष्ठ ने भगवान राम को तिलक लगाकर गद्दी पर बैठाया।

फोटो संख्या:76- श्रीहनुमान रालीलाला कमेटी के रंगमंच पर राजतिलक के बाद राम दरबार का दृश्य-- स्रो

फोटो संख्या:76- श्रीहनुमान रालीलाला कमेटी के रंगमंच पर राजतिलक के बाद राम दरबार का दृश्य-- स्रो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed