फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Lord Parshuram's birthday was celebrated with great pomp

Mahendragarh-Narnaul News: धूमधाम से मनाया गया भगवान परशुराम जन्मोत्सव

Thu, 01 May 2025 12:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 01 May 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Lord Parshuram's birthday was celebrated with great pomp
फोटो नंबर-09भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर प्रभात फेरी निकालते गौड़ ब्राह्मण सभा के सदस्य। संवाद
नारनौल। मोहल्ला चौधरियान स्थित जिला गौड़ ब्राह्मण सभा ने बुधवार को भगवान परशुराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया। गौड़ सभा में आयोजित सभी कार्यक्रमों की अध्यक्षता सभा के प्रधान राकेश मेहता एडवोकेट ने की।
विज्ञापन

भगवान परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम को लेकर मंगलवार रात श्रीराम हनुमान गुणगान प्रचार मंडल व श्रीराम मेहंदीपुर बालाजी सेवा संघ ने संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया था। मंडल के प्रधान आचार्य क्रांति निर्मल के सानिध्य में आयोजित संगीतमय सुंदरकांड पाठ के दोहे चौपाइयों का गायन मंडल के सदस्यों व विप्र समाज के लोगों द्वारा किया गया। वहीं इस आयोजन के तहत बुधवार सुबह गौड़ ब्राह्मण सभा से प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। प्रभात फेरी के अंदर काफी संख्या में सभा के सदस्यों ने भाग लिया और भगवान परशुराम के जयकारे लगाते हुए नगर भ्रमण किया। इसके बाद सभा भवन हवन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें समाज के लोगों द्वारा आहुति डाली गई। हवन के पश्चात सभी को प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन

भगवान परशुराम जन्मोत्सव को लेकर मुख्य आयोजन गौड़ सभा के पास लेकर मेहता चौक तक मार्ग के नामकरण का रहा। इस मार्ग का आज से नाम भगवान श्री परशुराम कर्तव्य पथ रखा गया। इस मार्ग के नामकरण का शुभारंभ विधायक ओमप्रकाश यादव, नगर परिषद की चेयरपर्सन कमलेश सैनी, नप के पूर्व चेयरमैन किशन चौधरी व इसके मुख्य सूत्रधार रहे वार्ड 20 के पार्षद नितिन चौधरी द्वारा किया गया। इस मार्ग के नामकरण का विधिवत पूजन आचार्य क्रांति निर्मल व नारायण शास्त्री द्वारा करवाया गया। सभा भवन से मेहता चौक तक के मार्ग का नामकरण भगवान श्री परशुराम कर्तव्य पथ रखने पर सभा के प्रधान राकेश मेहता एडवोकेट ने समस्त कार्यकारिणी व सदस्यों के साथ विधायक ओमप्रकाश यादव, नप चेयरपर्सन कमलेश सैनी, पार्षद नितिन चौधरी व किशन चौधरी का पटका पहनाकर व भगवान परशुराम का चित्र भेंट कर सम्मान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर विधायक ओमप्रकाश यादव ने कहा कि भगवान परशुराम जी का जीवन हमें प्रेरणा देता है कि राष्ट्र रक्षा, स्वरक्षा एवं धर्म रक्षा के लिए शास्त्र और शस्त्र दोनों ही परमावश्यक हैं। हमारे जीवन में शक्ति और क्षमा दोनों होनी चाहिए। उन्होंने सभी को भगवान परशुराम के आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed