फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Lord Parshuram Kunda invitation tour arrived in Mahendragarh, city residents gave a grand welcome

Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ में भगवान परशुराम कुंडा आमंत्रण यात्रा पहुंची, शहरवासियों ने किया भव्य स्वागत

Sun, 18 Dec 2022 11:06 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 18 Dec 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Lord Parshuram Kunda invitation tour arrived in Mahendragarh, city residents gave a grand welcome
भगवान परशुराम कुंड आमंत्रण यात्रा महेंद्रगढ़ पहुंची। यात्रा का हुड्डा पार्क में सर्व समाज की तरफ से भव्य स्वागत किया गया। यात्रा हुड्डा पार्क से चलकर सबसे पहले राव तुलाराम चौक पर राव तुलाराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बालाजी चौक, सब्जी मंडी रोड, भगवान परशुराम चौक से होते हुए भगवान परशुराम भवन पर पहुंची।
विज्ञापन

यात्रा में 251 महिलाएं अपने सर पर कलश लेकर बैंड बाजा डीजे के साथ नाचती गाती हुई साथ चल रही थी। शहर में सभी समाजों के द्वारा 21 तोरण द्वार लगाए गए। विप्र फाउंडेशन के प्रदेश सचिव तथा कार्यक्रम संयोजक अमित भारद्वाज ने बताया कि देशभर में चल रही विप्र फाउंडेशन द्वारा आयोजित भगवान परशुराम कुंड निमंत्रण यात्रा का हुड्डा पार्क से दीप प्रज्वलित कर तथा पूजा अर्चना कर सर्व समाज द्वारा शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विप्र फाउंडेशन के प्रदेश संरक्षक प्रो. रामबिलास शर्मा ने यात्रा का महेंद्रगढ़ पहुंचने पर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम भगवान विष्णु के छठे अवतार थे। यह यात्रा अरुणाचल प्रदेश के लोहित नदी के तट पर भगवान परशुराम की अष्टधातु की 51 फुट की प्रतिमा लगाने के उपलक्ष्य में किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विप्र फाउंडेशन के प्रदेश संरक्षक रामबिलास शर्मा, विप्र फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप वशिष्ठ, सुरेंद्र कौशिक, सुुधीर दीवान, राकेश शर्मा, ब्राह्मण सभा के प्रधान दिनेश चंद्र वैद्य, ताराचंद शर्मा, देवेंद्र खातोद, नरेश जोशी, सुशील विढ़ाट, सूर्य प्रकाश कौशिक व सभी समाजों के प्रधान कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed