फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Long queues of farmers for DAP fertilizer; 80 returned empty-handed.

Mahendragarh-Narnaul News: डीएपी खाद के लिए किसानों की लंबी कतार, बिना खाद 80 लौटे

Sat, 13 Jun 2026 11:19 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Long queues of farmers for DAP fertilizer; 80 returned empty-handed.
फोटो संख्या:58- महेंद्रगढ़ के सरकारी खाद केंद्र पर लगी किसानों की लंबी लाइन--संवाद
महेंद्रगढ़। सरकारी खाद केंद्र पर शनिवार को किसानों को डीएपी खाद का वितरण किया गया। दूसरे दिन सुबह से ही अनाज मंडी स्थित केंद्र पर किसानों की लंबी लाइन लग गई। खाद कम आने के कारण स्थिति में काफी अफरा-तफरी और धक्का-मुक्की जैसी स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

शनिवार को केवल 200 बैग डीएपी खाद उपलब्ध थी,जबकि करीब 150 किसान खाद लेने के लिए सुबह से ही लाइन में लगे थे। सीमित मात्रा होने के कारण करीब 80 किसानों को बिना खाद के खाली हाथ लौटना पड़ा। इनमें से लगभग 30 किसानों का मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण अपडेट नहीं था जिसके चलते उन्हें भी खाद नहीं दी गई।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि वे सुबह से भूखे-प्यासे लाइन में खड़े रहे, लेकिन जब नंबर आया तो कर्मचारियों ने पोर्टल पर पंजीकरण न होने का हवाला देकर उन्हें वापस भेज दिया। किसानों रामौतार, प्रमोद, विशाल और खुशीराम ने आरोप लगाया कि केंद्र पर पहले से कोई सूचना या नोटिस नहीं लगाया गया था जिससे उन्हें परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले शुक्रवार को केंद्र पर 1000 बैग डीएपी खाद पहुंचे थे जिनमें से 800 बैग वितरित कर दिए गए थे। शनिवार को बचे हुए 200 बैग बांटे गए। हैफेड के मैनेजर जगराम ने बताया कि केंद्र पर कुल 1000 बैग आए थे और 800 शुक्रवार को वितरित कर दिए गए थे। उन्होंने कहा कि लगभग 10,000 बैग की मांग भेजी गई है और जल्द ही और खाद उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि आगे किसानों को खाद की कमी नहीं आने दी जाएगी।

फोटो संख्या:58- महेंद्रगढ़ के सरकारी खाद केंद्र पर लगी किसानों की लंबी लाइन--संवाद

फोटो संख्या:58- महेंद्रगढ़ के सरकारी खाद केंद्र पर लगी किसानों की लंबी लाइन--संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed