फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Lok Adalat in Narnaul, Mahindergarh and Kanina on 13th

Mahendragarh-Narnaul News: नारनौल, महेंद्रगढ़ व कनीना में लोक अदालत 13 को

Wed, 10 Sep 2025 11:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 10 Sep 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Lok Adalat in Narnaul, Mahindergarh and Kanina on 13th
फोटो 1सीजेएम नीलम कुमारी।
नारनौल। जिले में न्यायिक परिसर नारनौल, महेंद्रगढ़ और कनीना में राष्ट्रीय लोक अदालत का 13 सितंबर को लगाई जाएगी। इसमें आम नागरिक समझौते से मामले का निपटारा करवा सकते हैं।
विज्ञापन


यह लोक अदालत हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष नरेंद्र सूरा के मार्गदर्शन में आयोजित होगी। यह जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नीलम कुमारी ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक लोन, मोटर व्हीकल एक्सीडेंट, एनडीपीएस एक्ट, फौजदारी, दीवानी, वैवाहिक विवाद का निपटारा किया जाएगा।
विज्ञापन


सीजेएम ने बताया कि कोर्ट में लंबित मामलों को सहयोग व सौहार्दपूर्ण माध्यम से निपटाने के लिए राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाता है। यदि किसी व्यक्ति का कोई मामला कोर्ट में लंबित है तो वह राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से निस्तारण करवा सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed