फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   lock down, kirana shop, vegetable, extra rate, mahendragarh

किराना सामान और सब्जी के दाम अधिक वसूलने वालों की भेजें शिकायत

Thu, 02 Apr 2020 09:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
lock down, kirana shop, vegetable, extra rate, mahendragarh
लघु सचिवालय में महेंद्रगढ़-सतनाली में शेल्टर होम स्थापित करने की जानकारी देते एसडीएम विश्राम कु - फोटो : Narnol
महेंद्रगढ़। प्रवासी मजदूरों को यदुवंशी स्कूल में बनाए गए शेल्टर होम में शिफ्ट कर दिया गया है। सतनाली क्षेत्र के लिए आरपीएस कॉलेज बलाना मेें शेल्टर होम स्थापित किए गए हैं। जहां रहना, खाना, चिकित्सा, जांच, सैनिटाइजर, टूथ ब्रश सहित जरूरी सामान दिया जाएगा। एसडीएम विश्राम कुमार मीणा ने वीरवार को दोनों शेल्टर होम का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति किराना या सब्जी के दाम अधिक वसूले तो उसकी शिकायत कंट्रोल रूम या व्हाट्सएप नंबर पर भेजें।
विज्ञापन

एसडीएम विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि 14 अप्रैल तक संपूर्ण लॉक डाउन है। जिसका पालन करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। कोरोना से बचाव के लिए सावधानी एवं एहतियात बरतना जरूरी है। किसी प्रकार की सहायता, सुझाव एवं शिकायत के लिए एसडीएम के कंट्रोल रूम नंबर 01285220228 एवं व्हाट्सएप नंबर 9729688605 पर संपर्क करें। एसडीएम ने कहा कि अगर कोई भी व्यक्ति कहीं बाहर से आता है तो उसकी सूचना अधिकारियों को दें।
विज्ञापन

विशेषतौर पर ग्राम सचिव एवं पटवारी को यह जिम्मेदारी निभानी होगी। सरपंच, नंबरदार, जिला पार्षदों एवं नगर पार्षदों की भी नैतिक जिम्मेदारी है। लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने उपमंडल की जनता को आगाह करते हुए कहा कि कोरोना वायरस एवं कोविड-19 से किसी को भी घबराने की जरूरत नहीं है। स्वास्थ्य नियमों एवं हिदायतों का पालन करें। कोई भी नागरिक किसी तरह अफवाह न फैलाए। महेंद्रगढ़ जिले में अभी तक कोई भी व्यक्ति कोरोना वायरस से पीड़ित पॉजिटिव केस नहीं है। यह सब लोगों द्वारा हिदायतों का पालन करने से संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक दूरी बनाने के लिए एक मीटर और 5 से 6 फिट की परिधि में रहें। पांच से अधिक व्यक्ति एकत्रित न हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोई अधिक रेट वसूले तो शिकायत भेजें
एसडीएम ने कहा कि अगर किसी गांव में किराना स्टोर अथवा खाद्य सामग्री, सब्जी आदि की कमी या मूल्य संबंधित कोई समस्या हो तो अवगत करवाएं। किराना का सामान उपलब्ध करवाने के लिए होम डिलिवरी स्टोर स्थापित किए गए हैं। महेंद्रगढ़ क्षेत्र में नरेश गोयल नंबर 9416282101, सुमित मेहता 9416281000, धीरज गुप्ता 8818040477, गजराज सांई बाजार आदर्श कालोनी 9991083706, सुमंत जांशी जगदंबा सुपर मार्ट 8529896597, सुरेश भव्य शॉपिंग मार्ट 8590258369, अमित कुमार अपना बाजार 7015086548 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed