फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   lock down, cow shed, cow feed, relief, mahendragarh

लॉकडाउन : गोशालाओं में बचा तीन दिन का चारा

Thu, 02 Apr 2020 09:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
lock down, cow shed, cow feed, relief, mahendragarh
बाबा जयराम दास गोशाला खुड़ाना में गायों के चारे के लिए चैक भेंट करते लोग। - फोटो : Narnol
महेंद्रगढ़। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को रोकने के लिए चल रहे लॉकडाउन का असर गोशालाओं पर दिखने लगा है। संचालकों के लिए गोशाला में चारे का प्रबंध करना मुश्किल होता जा रहा है। उनका कहना है कि लॉकडाउन के कारण गोशालाओं की गाड़ियां बंद हो गई हैं। दान देने के लिए लोग गोशालाओं में नहीं आ पा रहे। गोशालाओं को चंदा आना बंद हो गया है। किसान भी पशुचारा देने के लिए नहीं आ पा रहे। इस कारण कई गोशालाओं में केवल तीन दिन का चारा बचा है। यही स्थिति बनी रहती तो गाय की भूखे मरने की नौबत आ जाएगी।
विज्ञापन

बाबा जयरामदास गोशाला समिति खुडाना के प्रधान ओमपाल ठेकेदार ने बताया कि गोशाला में वर्तमान में 1500 गोवंश हैं। जिनके लिए प्रतिदिन 250 क्विंटल चारा लगता है। गेहूं कटाई होने पर स्थानीय लोग चारे और गेहूं की मदद कर देते थे। लॉकडाउन के करण इस बार किसान नहीं आ पा रहे। गोशाला कमेटी के लोग और गाड़ियां भी लॉकडाउन के चलते कहीं घूूम नहीं पा रही। काफी लोग गोशाला में आकर चंदा देते थे। अब कोई गोशाला में नहीं आ पा रहा। अभी गोशाला में मात्र तीन चार दिन का चारा है। गांव खुडाना के सरपंच आनंद ने गोशाला में 25 हजार रुपये का दान दिया है। जिससे एक दो दिन के चारे का प्रबंध हो जाएगा। गोशाला धोलपोश के संरक्षक दयाशंकर तिवाड़ी ने बताया कि गोशाला में लगभग 600 गोवंश हैं। प्रतिदिन 150 क्विंटल चारा लग जाता है। उन्होंने बताया कि पहले गाड़ियां बाजार में घूम कर रोटियां, सब्जियां, दलिया आदि ले आती थी। जिससे एक दिन का चारा बच जाता था। अब लॉकडाउन के कारण सबकुछ बंद पड़ा है। दोनों समय ही चारा खिलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गोशाला के पास आय का कोई साधन नहीं है। इस वर्ष तो सरकार की ओर से भी एक रुपये की सहायता नहीं हुई। गोशाला के पास मात्र पांच दिन का चारा बचा है। उन्होंने लोगों से गोसेवा के लिए सहयोग मांगा।
विज्ञापन

चारा जुटाने की चुनौती सबसे बड़ी
प्रबंधक कमेटियों के सामने चारा जुटाने की चुनौती सबसे बड़ी है। गोशाला समितियों के पदाधिकारियों ने गोशाला के लिए चारे एवं आर्थिक सहयोग की अपील की है। आपदा की घड़ी में मानव जीवन के साथ गो माता के जीवन संकट को भी दूर करना है। दानवीर ऑनलाइन गोशाला के पंजाब नेशनल बैंक खाते नंबर 7743000100009955 पर ट्रांसफर कर सकते हैं जिसके आईएफएससी कोड 0774300 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed