फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Loading tempo collided with a tree, two injured including children, four referred to PGI

Mahendragarh-Narnaul News: पेड़ से टकराया लोडिंग टेंपों, बच्चों समेत दस घायल, चार पीजीआई रेफर

Fri, 13 Mar 2026 12:50 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Loading tempo collided with a tree, two injured including children, four referred to PGI
फोटो संख्या:-81 हादसे में क्षतिग्रस्त टैंपों मौके पर पूछताछ करती पुलिस---स्रोत ग्रामीण
सतनाली। गांव डिगरोता से सतनाली के बीच वीरवार शाम संतुलन बिगड़ने से लोडिंग टेंपों पेड़ से टकरा गया। इस दौरान टेंपों में सवार दस लोग घायल हो गए। वहीं चार को गंभीर हालत में पीजीआई रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

यह सभी सतनाली से अपने गांव डिगरोता आ रहे थे। रूट पर वाहनों के अभाव के कारण यह सभी लोग गांव के ही एक लोडिंग टैंपो में आ रहे थे। जब टैंपो सतनाली से डिगरोता के बीच पहुंचा तो अचानक चालक ने संतुलन खो दिया। इसके बाद टैंपो सीधा सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराया।
विज्ञापन

हादसे की सूचना आसपास के लोगों ने डायल 112 पर दी। टीम के पहुंचने से पहले ही आसपास के लोगों ने निजी वाहनों का इंतजाम कर सभी घायलों को सतनाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल टैंपो चालक नत्थु (35), बच्ची सृष्टि(4) व राजबीर (48) व पिंकी (35) को अधिक चोटें होने के कारण चिकित्सकों ने आगामी उपचार के लिए पीजीआई रोहतक के लिए रेफर कर दिया। छह लोगों को आगामी उपचार के लिए भर्ती कर लिया।
डिगरोता निवासी योगेश शास्त्री ने बताया कि ऑटो में 10 सवारी थी। इनमें गांव डिगरोता के ही दो-तीन परिवारों के महिला, पुरुष एवं बच्चे शामिल थे। इसमें हिमांशु (5), तनिष्क (6), निकिता (11), भारती (26), ललिता (30), स्नेहलता(33) पत्नी नत्थु भी शामिल थे। यह सभी गांव सतनाली बाजार से खरीदारी गांव डिगरोता आ रहे थे।

वहीं इस मामले में सतनाली थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। हालांकि पुलिस इस मामले में घायलों से पूछताछ कर इस मामले की जांच कर रही है। हादसे में कुछ घायलों को पीजीआई रेफर किया गया है जबकि कुछ को हल्की चोटें होने के कारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed