फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Limited treatment is being provided in the dilapidated building; better facilities could be offered if the infrastructure were improved.

Mahendragarh-Narnaul News: जर्जर भवन में हो रहा सीमित उपचार, इंफ्रास्ट्रक्चर सुधरे तो मिलें बेहतर सुविधाएं

Sun, 08 Feb 2026 01:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Limited treatment is being provided in the dilapidated building; better facilities could be offered if the infrastructure were improved.
फोटो संख्या:52 नागरिक अस्पताल में ओपीडी की लाइन में लगे मरीज। संवाद
शहर स्थित नागरिक अस्पताल में सर्जन सप्ताह के तहत मरीजों के ऑपरेशन किए जा रहे हैं। अभियान के पहले तीन दिनों में अब तक 17 मरीजों के सफल ऑपरेशन किए जा चुके हैं। वहीं अस्पताल में उपलब्ध सर्जन और ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञ की देखरेख में हर्निया, अपेंडिक्स, पित्त की थैली, बच्चादानी, रसोली और नसबंदी जैसे ऑपरेशन किए गए हैं।
विज्ञापन

ओटी में दूरबीन तकनीक से सर्जरी की जा रही है। ऑपरेशन के बाद मरीजों को तीन दिन तक वार्ड में रखकर निगरानी की जा रही है। बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर मिलने पर भविष्य में आंख और ईएनटी सर्जरी की सुविधा भी संभव है। नागरिक अस्पताल में एक सर्जन और एक ऑर्थोपेडिक हैं।
विज्ञापन

अब तक अस्पताल में 17 मरीजों के ऑपरेशन किए गए हैं। हर मरीज को ऑपरेशन के बाद तीन दिन तक वार्ड में रखकर देखभाल की जा रही है और इसके बाद डिस्चार्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
सीमित उपकरण, पुराना भवन
फिलहाल नागरिक अस्पताल का भवन पुराना हो चुका है और नई सुविधाएं देने के लिए विभाग के पास अधिक जगह भी नहीं है। जगह के अभाव में केवल सीमित उपकरण व सुविधाओं में ही गुजारा किया जा रहा है। मरीजों को सामान्य ऑपरेशन की सुविधा दी जा रही है। हड्डी व नसबंदी, नलबंदी व हर्निया, अपेंडिक्स, रसोली जैसे ऑपरेशन भी एक ही ऑपरेशन थियटर में किए जा रहे हैं।
-------
अच्छे इंफ्रास्ट्रक्चर में मिल सकती हैं ये सुविधाए
अगर अस्पताल का इंफ्रास्ट्रक्चर अच्छा हो तो यहां पर सामान्य ऑपरेशन के साथ आंखों के ऑपरेशन, नाक, कान, गला आदि के ऑपरेशन की सुविधा मिल सकती है। साथ ही एमआईआर व अल्ट्रासाउंड सुविधाओं में भी इजाफा हो सकता है। ऑपरेशन सुविधाएं बढ़ाने पर सर्जन व विशेषज्ञों की नियुक्ति भी हो सकती है। अस्पताल के नए भवन का निर्माण कार्य भी पूरा होने का नाम नहीं ले रहा है।

---------
- वर्जन:
सर्जन सप्ताह के तहत मरीजों के निशुल्क ऑपरेशन जा रहे हैं और किसी मरीज को परेशानी नहीं होने दी जा रही है। अब सप्ताह 11 फरवरी तक चलेगा और इस दौरान कोई भी मरीज अस्पताल में जांच कराकर ऑपरेशन करवा सकता है।-डॉ. संदीप यादव, सर्जन, नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़

फोटो संख्या:52 नागरिक अस्पताल में ओपीडी की लाइन में लगे मरीज। संवाद

फोटो संख्या:52 नागरिक अस्पताल में ओपीडी की लाइन में लगे मरीज। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed