फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Let's go to college... Classes will be held regularly from today, and your name will be removed from the register if you are absent for 7 days.

Mahendragarh-Narnaul News: आओ महाविद्यालय चलें...आज से नियमित लगेंगी कक्षाएं, 7 दिन अनुपस्थित रहने पर कटेगा नाम

Sun, 11 Jan 2026 11:26 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jan 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Let's go to college... Classes will be held regularly from today, and your name will be removed from the register if you are absent for 7 days.
फोटो नंबर-26राजकीय महाविद्यालय नारनौल।
नारनौल। राजकीय महाविद्यालयों में 11 दिसंबर 2025 से शुरू हुई परीक्षाएं 8 जनवरी 2026 को संपन्न हो गई हैं। परीक्षा समाप्त होने के बाद अब 12 जनवरी से नियमित कक्षाएं लगेंगी।
विज्ञापन

राजकीय पीजी कॉलेज के नोडल अधिकारी सतीश सैनी ने बताया कि 12 जनवरी से सभी कक्षाएं नियमित रूप से प्रारंभ होंगी। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं से अपील की कि वे समय पर महाविद्यालय पहुंचकर कक्षाओं में नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कोई विद्यार्थी लगातार सात दिन तक अनुपस्थित रहता है तो उसका नाम महाविद्यालय से काट दिया जाएगा। साथ ही विद्यार्थियों को निर्धारित समय सीमा में पाठ्यक्रम पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने बताया कि महाविद्यालय परिसर में प्रवेश के लिए पहचान पत्र अनिवार्य रहेगा। बिना आई-कार्ड के किसी भी विद्यार्थी को परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसलिए सभी छात्र-छात्राएं अपना पहचान पत्र साथ लेकर ही महाविद्यालय आएं।

वहीं, राजकीय महिला महाविद्यालय के नोडल अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि परीक्षा समाप्त होने के बाद अब कॉलेज में पढ़ाई का कार्य निर्बाध रूप से चलेगा। कक्षाओं के संचालन को लेकर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने छात्राओं से अपील की कि वे नियमित रूप से कॉलेज आएं और कक्षाओं में भाग लेकर अपने अध्ययन को सुचारू रूप से आगे बढ़ाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed